पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
पाकिस्तानी आलराउंडर और उप कप्तान शाहिद अफरीदी ने मंगलवार को कप्तान मोहम्मद यूसुफ और अन्य खिलाड़ियों पर आरोप लगाया कि वे आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान वनडे सीरीज में इकाई के तौर पर नहीं खेल रहे हैं।
अफरीदी ने आस्ट्रेलिया के हाथों तीसरे वन डे मैच में 40 रन की हार के बाद कहा कि हम इसलिये हार रहे हैं क्योंकि खिलाड़ी इकाई के तौर पर नहीं खेल रहे हैं। अफरीदी ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी खुद का नाम कमाने के लिये खेल रहा है, राष्ट्रीय टीम के लिये नहीं। उन्होंने कहा कि मैं टीम के प्रदर्शन से वास्तव में दुखी और निराश हूं।
अफरीदी ने साफ किया कि जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं उन्हें या तो विश्राम दिया जाना चाहिए या हटा देना चाहिए जिससे नये खिलाड़ियों को मौका मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि अच्छा कप्तान वह होता है जो अपने खिलाड़ियों पर नियंत्रण रखे और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाए।

ई-मेल

लिखे (0)









