पुलिसकर्मियों को छुडा़ने में पूरा समर्थन दे रहा है केन्द्र दिल्ली में डेंगू के प्रकोप पर आजाद ने की बैठक पीओके में चीन: भारत ने कराया अपनी चिंता से अवगत मारे गए बंधक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ल्यूकास के रूप में पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम
भारत के खिलाफ मंगलवार को पहला टेस्ट शतक जमाने से बेहद खुश बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज तामिम इकबाल ने कहा कि उन्होंने दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के लिए वीरेंद्र सहवाग के आक्रामक रवैये से प्रेरणा ली।
तामिम ने कहा कि मैंने आज साकिब से चर्चा की कि सहवाग अपना नैसर्गिक खेल खेलता है और खूब रन बनाता है। मेरे कोच ने मुझसे अपना नैसर्गिक खेल खेलने और खुद के खेल का लुत्फ उठाने को कहा। हमने वही किया। मैंने अपना नैसर्गिक खेल खेला। प्रत्येक खिलाड़ी के खेलने का तरीका और रणनीति अलग होती है।
तामिम के 151 रन की मदद से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन तीन विकेट पर 228 रन बनाए। उन्होंने आज की अपनी पारी को पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दिलाने वाली 128 रन की पारी से बेहतर करार दिया। अब तक 14 टेस्ट मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा कि भारत के खिलाफ शतक बनाना बहुत अहम है। मैं हमेशा भारत के खिलाफ बड़े स्कोर बनाना चाहता हूं। वह दुनिया की नंबर एक टीम है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने उनके खिलाफ शतक जमाया। निश्चित तौर पर यह मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी है।
तामिम ने कहा कि मुझे लगता है कि आगे भी मुझे इसी तरह से बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकेट बेहतर होता जा रहा है और उनकी टीम कल पूरे दिन बल्लेबाजी करने पर ध्यान देगी। बांग्लादेश को मैच में वापसी दिलाने वाले तामिम ने कहा कि विकेट लगातार बेहतर होता जा रहा है। हम कल पूरे दिन बल्लेबाजी करने और अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश करेंगे।
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और अब चयनकर्ता अकरम खान के भतीजे तामिम ने यह शतक अपने स्वर्गीय पिता इकबाल खान को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता चाहते थे कि मैं और मेरा बड़ा भाई (नफीस इकबाल जिसने 2006 तक 11 टेस्ट मैच खेले) देश की तरफ से खेलें लेकिन मेरे टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण से पहले उनका निधन हो गया। इसलिए मैं यह शतक अपने पिता को समर्पित करना चाहता हूं।

ई-मेल

लिखे (0)









