पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
स्वदेश लौटे सलमान बट
लाहौर, एजेंसी
First Published:22-06-12 05:15 PM
टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट सात महीने की जेल की सजा काटकर स्वदेश लौट आए हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक, बट शुक्रवार तड़के 2.30 बजे लाहौर हवाईअड्डे पर पहुंचे। हवाईअड्डे की लॉबी से निकलकर बट ने संवाददाताओं से बात की।
बट ने कहा कि वह किसी भी प्रकार की स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि जब उनके पास इसका प्रस्ताव आया था तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सूचित नहीं किया।
उल्लेखनीय है कि 27 वर्षीय बट को 30 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन्हें गुरुवार को ब्रिटेन की कैंटरबरी जेल से रिहा करके पाकिस्तान प्रत्यर्पित कर दिया गया था।
बट की रिहाई से पहले इस मामले में दो अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों मोहम्मदआसिफ और मोहम्मद आमेर को रिहा कर दिया गया था। तीनों पाकिस्तानी खिलाड़ी वर्ष 2010 में इंग्लंड के खिलाफ लॉर्डस टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग करने के दोषी पाए गए थे।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
