ब्रेकिंग
आईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
धोखाधड़ी के मामले में स्टैनफोर्ड को 110 साल की जेल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:15-06-12 03:57 PM
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दो करोड़ डॉलर का टवेंटी20 क्रिकेट मैच कराने के बाद खेल जगत में सुर्खियों में आए अमेरिकी व्यवसायी एलेन स्टैनफोर्ड को निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का दोषी पाए जाने के बाद 110 साल जेल में बिताने की सजा सुनाई गई है।
टेक्सास के इस फाइनेंसर को धोखाधड़ी के 13 आरोपों में दोषी पाया गया है। उन पर निवेशकों के सात अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है। स्टैनफोर्ड को अमेरिका के नियामकों की जांच के बाद 2009 में गिरफ्तार किया गया था।
स्टैनफोर्ड ने हालांकि किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है। उन्होंने अपनी सजा की सुनवाई के दौरान जिला न्यायाधीश डेविड हिटनर से कहा कि मैंने किसी के साथ धोखेबाजी नहीं की। उन्होंने कहा कि मैं यहां दया या माफी मांगने या खुद को आपकी दया पर छोड़ने नहीं आया हूं। मैंने कोई पोंजी स्कीम नहीं चलाई। मैंने किसी के साथ धोखेबाजी नहीं की।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक स्टैनफोर्ड को 230 साल की सजा देने की मांग की गई थी। स्टैनफोर्ड को 2006 में नाइट की उपाधि भी दी गई थी लेकिन बाद में उनसे ये उपाधि वापस ले ली गई।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल