29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
वीरू को नहीं पसंद है ईडन का खाना
कोलकाता, एजेंसी
First Published:03-12-12 04:41 PM
Last Updated:03-12-12 05:28 PM
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अहमदाबाद के मोटेरा और द लार्डस में मिलने वाले भोजन को वह काफी पसंद करते हैं, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन में परोसा जाने वाला भोजन उन्हें कतई पसंद नहीं है।
सहवाग ने कहा कि मुझे लार्डस और अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में परोसा जाने वाला भोजन काफी पसंद है, लेकिन मुझे बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा ईडन गार्डन में परोसा जाने वाला खाना बिल्कुल पसंद नहीं आता है।
क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी और कप्तान धौनी के पिच विवाद के कारण पहले ही चर्चा में बना हुआ ईडन गार्डन अब सलामी बल्लेबाज सहवाग के इस तरह के बयान के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
खाने के प्रति सहवाग के लगाव को इसलिए भी समझा जा सकता है कि वर्ष 2005 में वह दिल्ली में अपना रेस्त्रां खोल चुके हैं और साफ है कि उनकी खाने के प्रति समझ भी कोफी परिपक्व है।
लेखक बोरिया मजूमदार की 'कुकिंग ऑन द रन' नामक किताब की रिलीज पर सहवाग ने यह बातें कहीं।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
sehwag pehle run banaiye aur tab khane ki farmayish
By k c vikram (3rd-December-2012 08:17:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
