UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
तेंदुलकर और चयनकर्ताओं की बातचीत से बेखबर बीसीसीआई
मुंबई, एजेंसी
First Published:28-11-12 12:57 PM
Last Updated:28-11-12 01:37 PM
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज बुधवार को दावा किया कि सीनियर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के खराब फॉर्म के चलते अपने भविष्य को लेकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से हुई बातचीत के बारे में उसे कुछ नहीं पता है।
इंदौर में बीसीसीआई सचिव और सीनियर चयन पैनल के समन्वयक संजय जगदाले से जब आज इस सिलसिले में आईं मीडिया रिपोर्टों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इससे वाकिफ नहीं हूं। इन रिपोर्टों के अनुसार तेंदुलकर ने मंगलवार को यहां बोर्ड मुख्यालय में हुई चयन पैनल की बैठक से पहले मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल से बात की थी।
मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि तेंदुलकर से उनके भविष्य की योजनाओं, विशेषकर क्रिकेट से संन्यास के बारे में पूछा गया। पिछले दो दशक से क्रिकेट खेल रहे 39 वर्षीय रिकॉर्डधारी बल्लेबाज ने रिपोर्टों के अनुसार चयनकर्ताओं से कहा कि उनके भविष्य पर फैसला चयनकर्ता ही करेंगे।
तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 वर्ष पूरे कर लिये हैं और दो दिन पहले यहां इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली 10 विकेट की करारी शिकस्त के बाद जिन खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है, उनमें वह भी शामिल हैं। इस जीत की बदौलत इंग्लैंड ने चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। तेंदुलकर एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं और उनके नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने तथा इन दोनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा सैकड़ा बनाने का रिकॉर्ड है। उनका खराब फॉर्म ऑस्ट्रेलिया में जनवरी में सिडनी टेस्ट से ही जारी है।
वह पिछले चार घरेलू टेस्ट में पांच बार बोल्ड या पगबाधा आउट हुए हैं, जिसने विशेषज्ञों को यह कहने पर बाध्य कर दिया कि उनके रिफलेक्स धीमे हो गये हैं क्योंकि वह 40 वर्ष की उम्र की ओर बढ़ रहे हैं।
भारतीय टीम को हालांकि करारी शिकस्त मिली लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इस खराब प्रदर्शन के लिये अगले टेस्ट की टीम से किसी को भी बाहर नहीं किया और एकमात्र उमेश यादव को पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर किया।
कोलकाता में पांच दिसंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के बाद चौथा और अंतिम मैच नागपुर में 13 से 17 दिसंबर तक खेला जायेगा। चयनकर्ताओं ने सिर्फ तीसरे मैच के लिये ही टीम चुनी है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल