गुरुवार, 20 जून, 2013 | 02:12 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
'धौनी को टी20 कप्तानी से ब्रेक मिलना चाहिए'
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-01-13 01:55 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास का मानना है कि आलोचनाओं का शिकार भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को टवेंटी20 क्रिकेट की कप्तानी से ब्रेक लेना चाहिए जिससे कि अपने खेल पर ध्यान दे सकें।
    
अब्बास ने कहा कि धौनी को टवेंटी20 प्रारूप छोड़ देना चाहिए। उसे इस प्रारूप में कप्तानी से ब्रेक मिलना चाहिए। उसे क्रिकेट का हिस्सा बने रहना चाहिए लेकिन वनडे और टेस्ट प्रारूप के कप्तान के रूप में। वह आपका कैप्टन कूल है और उसे कुछ समय की जरूरत है।
    
धौनी की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 28 बरस में पहली टेस्ट सीरीज़ गंवाने के बाद टीम ने अब लचर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को वनडे सीरीज़ भी गंवा दी है।
    
पाकिस्तान ने कोलकाता में दूसरे वनडे में भारत को 85 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मौजूदा सीरीज़ में पाकिस्तान के दबदबे के बारे में पूछने पर अब्बास ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम वैसा नहीं है जैसा पहले हुआ करता था।
    
अब्बास ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा कि जो कारण मुझे नजर आता है वह यह है कि भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम वैसा नहीं है जैसा पहले हुआ करता था। हमने हमेशा से देखा है कि भारतीय बल्लेबाजों ने उन्हें मैच जिताए हैं लेकिन वे कुछ नहीं कर सकते अगर आपके गेंदबाज अपेक्षित स्तर तक प्रदर्शन नहीं करें।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°