राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
युवी और भज्जी बने बलि के बकरे: गावस्कर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-12-12 08:41 PM
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रविवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज जहीर खान को बाहर करना अपेक्षित है जबकि हरभजन सिंह और युवराज सिंह को बलि का बकरा बनाया गया है।
गावस्कर ने आखिरी टेस्ट के लिए चुनी गई टीम के बारे में पूछने पर कहा कि यदि मुझसे पूछा जाए तो जहीर खान का बाहर होना तय था लेकिन युवराज सिंह और हरभजन सिंह को बलि का बकरा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में हरभजन ने 20 ओवर में दो विकेट लिए थे। भारत यदि हारा तो उसके लिए सभी जिम्मेदार थे। युवराज ने भी 30 से अधिक रन बनाए। यदि उन्हें बाहर किया गया तो दूसरों को क्यों नहीं।
उन्होंने कहा कि चयन समिति के प्रमुख संदीप पाटिल को ड्रेसिंग रूम में जाकर उन खिलाड़ियों से बात करनी चाहिए जो खराब शॉट पर आउट हुए। इसके अलावा गेंदबाजों से भी बात करनी चाहिए। यह दुख की बात है कि खिलाड़ी ऐसे हंसी मजाक कर रहे हैं और फुटबाल खेल रहे हैं, मानो कुछ हुआ ही ना हो। यह अच्छा रवैया नहीं है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
