शनिवार, 25 मई, 2013 | 15:31 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक पुलिस रिमांड पर
 
फॉर्म में लौटने की उम्मीद कर रहे हैं युवी
कोलकाता, एजेंसी
First Published:03-01-13 04:08 PM
Last Updated:03-01-13 04:26 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
विश्व कप 2011 के हीरो युवराज सिंह ने कहा है कि नववर्ष पर वह पुराने फॉर्म में लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।

युवराज ने पूर्व अमेरिकी सायक्लिस्ट लैंस आर्मसट्रॉन्ग से प्रेरणा लेते हुए कहा कि यह वर्ष मेरे लिए बहुत रोमांचपूर्ण रहने वाला है और इसी से पता चलेगा कि मैं अपने फॉर्म में लौट पाता हूं या नहीं।
 
युवराज ने कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने वाली अपनी संस्था 'यू वी फैन' तथा अपोलो अस्पताल के बीच बुधवार को हुए करार के दौरान यह बात की। उन्होंने बताया कि पिछला वर्ष उनके जीवन का सबसे कठिन दौर रहा लेकिन उन्होंने इस बीमारी को मात देकर दोबारा क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ पिछले वर्ष जो कुछ भी हुआ मैंने वह सब अखबारों में पढ़ा लेकिन इसके बाद मैंने उन्हें संदेश भेजा कि वह हमेशा मेरे हीरो रहेंगें चाहे दुनिया उनके बारे में कुछ भी कहती रहे। आर्मस्ट्रॉन्ग ने जिस जज्बे से कैंसर को मात देकर अपने करियर में सफलता हासिल की उसे देखते हुए वह हमेशा मेरे आदर्श रहेंगें। आप अब तक कहानियों में ली सुपरहीरों किरदारों के बारे में सुनते आए हैं लेकिन आमस्ट्रॉन्ग मेरे लिए एक हीरो ही हैं।
 
युवी ने कहा कि वनडे से सचिन तेंदुलकर की विदाई वाकई में दुखद है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी विदा ले चुका है और अब उनकी कामयाबियों के बारे में चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि चर्चा करते करते एक वर्ष आसानी से बीत जाएगा। सचिन मेरे बड़े भाई की तरह थे। वह हमेशा मेरी प्रेरणा रहे थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°