दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, और बढ़ेगा तापमान पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
चंद्रपाल ने डर्बीशर से दो साल का करार किया
लंदन, एजेंसी
First Published:09-01-13 07:08 PM
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल ने इंग्लिश काउंटी टीम डर्बीशर के साथ दो साल का अनुबंध किया। क्लब ने इसकी घोषणा की। दुनिया के दूसरे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज चंद्रपाल ने 146 टेस्ट में 51.67 के औसत से 10,500 रन बनाए हैं और वह पहले इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में डरहम, लंकाशर और वारविकशर की ओर से खेल चुके हैं।
इस करार के अंतर्गत डर्बीशर के पास तीसरे सत्र के लिए इस 38 वर्षीय को रखने का विकल्प होगा। चंद्रपाल ने डर्बीशर की वेबसाइट से कहा कि मैं प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के क्लब के साथ जुड़कर उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि मैं टीम के मुख्य कोच कार्ल क्रिकेन की योजनाओं से प्रभावित था और सत्र के शुरू में उनके साथ जुड़ने के लिए बेताब हूं। डर्बीशर को पिछले सत्र में डिवीजन एक में प्रोमोट किया गया था। क्रिकेन ने कहा कि क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शिवनारायण के आंकड़े खुद ही उसकी प्रतिभा बयां करते हैं। वह काफी लंबे समय से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
