गुरुवार, 20 जून, 2013 | 01:04 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
सैमुअल्स का शतक, वेस्टइंडीज चार विकेट से जीता
ढाका, एजेंसी
First Published:05-12-12 10:59 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मध्यक्रम बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स (126 रन) के आक्रामक शतक से वेस्टइंडीज ने शेरे बांग्ला स्टेडियम में तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को चार विकेट से पराजित किया। स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने चार विकेट हासिल कर फार्म में वापसी की जिससे वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करते हुए बांग्लादेश को 227 रन पर समेट दिया। वेस्टइंडीज ने 47 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाकर पांच मैचों की सीरीज जीवंत रखी।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसने सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का विकेट चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर 15 रन के स्कोर पर खो दिया। इसके बाद सैमुअल्स (149 गेंद का सामना करते हुए 17 चौके और दो छक्के) ने सलामी बल्लेबाज कीरन पावेल (47) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी निभायी।

सैमुअल्स एक छोर पर डटे रहे जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। वह आउट होने वाले छठे खिलाड़ी रहे लेकिन तब तक टीम जीत से महज छह रन दूर थी। मेहमान टीम शुरुआती दो वनडे हार गई थी और इस मैच में जीत दर्ज कर उसने पांच मैचों की सीरीज 1-2 के स्कोर से जीवंत रखी है। बांग्लादेश ने पहला मैच सात विकेट और दूसरा 160 रन से जीता था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°