रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
'अब भी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए फिट हूं'
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-01-13 02:51 PM
वीवीएस लक्ष्मण को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे हुए पांच महीने बीत गए लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि वह अब भी टेस्ट प्रारूप में खेलने के लिए फिट हैं।
लक्ष्मण से जब उनकी प्राथमिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शायद सफेद कपड़ों में खेलना पसंद करूंगा। भारतीय बल्लेबाज जब टीम को लगातार निराश कर रहे हैं तब लक्ष्मण के पास उनके लिए सलाह है।
इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि यह सिर्फ अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में बदलने का मामला है। जब भी कोई बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलता है और अन्य बल्लेबाज उसके साथ खेलते हैं तो आप सामान्यत: गेंदबाजों के रक्षा करने के लिए अच्छा स्कोर बना लेते हो।
आंकड़े भले ही लक्ष्मण के पक्ष में नहीं हों लेकिन उन्होंने कहा कि 2011 में विश्व कप जीत के बाद भारतीय टीम ने सीमित ओवरों के मैचों में उतना खराब प्रदर्शन नहीं किया।
लक्ष्मण ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा कि मुझे लगता है कि इन दो मैचों (पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज़ के) के अलावा वनडे प्रारूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि विश्व कप के बाद हमारा प्रदर्शन ठीक रहा और टी20 में भी हम अच्छा खेले।
लक्ष्मण ने कहा कि हम टी20 विश्व कप के नॉकआउट में क्वालीफाई नहीं कर पाए। हमने चार मैच खेले और एक में बुरी तरह हार गए और क्वालीफाई नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर टी20 और वनडे क्रिकेट में हमने अच्छा प्रदर्शन किया।
पाकिस्तान के हाथों हार पर लक्ष्मण ने कहा कि मुझे लगता है कि इन दो मैचों में पाकिस्तान के गेंदबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिए। उनके पास जुनैद (खान), (मोहम्मद) इरफान और उमर गुल के रूप में तीन आक्रामक तेज गेंदबाज हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने कोलकाता में मैच देखा और जुनैद तथा इरफान ने चेन्नई की तरह ही तूफानी गेंदबाजी की। इसलिए मुझे लगता है कि पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है। अपने संन्यास के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि मैंने भारत की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया। एक समय आपको आगे बढ़ना होता है और मुझे लगता है कि 16 साल खेलने के बाद वह मेरे लिए सही समय था।
लक्ष्मण से जब उनकी प्राथमिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शायद सफेद कपड़ों में खेलना पसंद करूंगा। भारतीय बल्लेबाज जब टीम को लगातार निराश कर रहे हैं तब लक्ष्मण के पास उनके लिए सलाह है।
इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि यह सिर्फ अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में बदलने का मामला है। जब भी कोई बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलता है और अन्य बल्लेबाज उसके साथ खेलते हैं तो आप सामान्यत: गेंदबाजों के रक्षा करने के लिए अच्छा स्कोर बना लेते हो।
आंकड़े भले ही लक्ष्मण के पक्ष में नहीं हों लेकिन उन्होंने कहा कि 2011 में विश्व कप जीत के बाद भारतीय टीम ने सीमित ओवरों के मैचों में उतना खराब प्रदर्शन नहीं किया।
लक्ष्मण ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा कि मुझे लगता है कि इन दो मैचों (पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज़ के) के अलावा वनडे प्रारूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि विश्व कप के बाद हमारा प्रदर्शन ठीक रहा और टी20 में भी हम अच्छा खेले।
पाकिस्तान के हाथों हार पर लक्ष्मण ने कहा कि मुझे लगता है कि इन दो मैचों में पाकिस्तान के गेंदबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिए। उनके पास जुनैद (खान), (मोहम्मद) इरफान और उमर गुल के रूप में तीन आक्रामक तेज गेंदबाज हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने कोलकाता में मैच देखा और जुनैद तथा इरफान ने चेन्नई की तरह ही तूफानी गेंदबाजी की। इसलिए मुझे लगता है कि पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है। अपने संन्यास के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि मैंने भारत की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया। एक समय आपको आगे बढ़ना होता है और मुझे लगता है कि 16 साल खेलने के बाद वह मेरे लिए सही समय था।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल