कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... ओबामा के आमंत्रण पर अमेरिका जाएंगे मनमोहन सिंह
मियांदाद को वीजा मिला, भारत-पाक वनडे देखने आएंगे
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:02-01-13 08:30 PM
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद को भारत का वीजा मिल गया है जिससे वह छह जनवरी को नई दिल्ली में सीमित ओवरों की मौजूदा क्रिकेट सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे देख पाएंगे।
भारत के सबसे वांछित अपराधी दाउद इब्राहिम के साथ पारिवारिक रिश्ते होने के कारण 2005 सीरीज से पहले इस तरह की खबरें थी कि इस महान बल्लेबाज के वीजा के किसी भी आग्रह को भारत सरकार ठुकरा देगी। मियांदाद के बेटे ने दाउद की बेटी माहरुख से निकाह किया है। दाउद 1993 मुंबई बम धमाकों के संबंध में भारत में वांछित अपराधी है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मियांदाद को नई दिल्ली में तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारत यात्रा का वीजा जारी हुआ है। इस बीच भारत में गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने इस्लामाबाद में वीजा मुद्दे पर भारतीय उच्चायोग को दिशानिर्देश दिए हैं। दिल्ली में एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि व्यक्तिगत वीजा जारी नहीं किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को दिशानिर्देश दिए हैं कि टीम के सदस्यों, कोचों, पीसीबी अधिकारियों और ऐसे लोगों को ही वीजा दिया जाए जिनके पास मैच के टिकट के अलावा वापसी का भी टिकट हो।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
