शनिवार, 18 मई, 2013 | 17:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
अपनी मर्जी से खेलते हैं सचिन : सहवाग
नोएडा, एजेंसी
First Published:06-07-12 03:12 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि श्रीलंका में सीमित ओवरों की आगामी सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को सचिन तेंदुलकर की कमी खलेगी लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि इस महान बल्लेबाज को अपनी मर्जी से चुनिंदा सीरीज में खेलने का अधिकार है।
     
सहवाग ने यहां सबा करीम जेनेसिस प्रो क्रिकेट सेंटर के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि सचिन जब नहीं खेलना को मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश को उसकी कमी खलती है। लेकिन लोगों को समझना होगा कि वह 39 बरस का है और उसे चुनिंदा सीरीज में खेलने की स्वीकृति होनी चाहिए। वह निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेगा।
     
भारत को 2007 में टी20 विश्वकप और 2011 में 50 ओवर का विश्वकप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के मजबूत पक्षों के बारे में पूछने पर सहवाग ने कहा कि धौनी को काफी मजबूत टीम मिली थी। जब आपके पास मजबूत टीम होती है तो प्रदर्शन करना आसान होता है जैसा कि एक समय ऑस्ट्रेलिया के साथ था। हम विश्वकप जीते क्योंकि हमारी टीम बहुत मजबूत थी जिसे धौनी की नेतृत्व क्षमता से और मजबूती मिला।

सहवाग ने कहा कि उनकी फिटनेस को लेकर अब कोई समस्या नहीं है और उन्होंने 21 जुलाई से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में मैं लगभग सभी मैचों में खेला और अब फिटनेस को लेकर कोई मुद्दा नहीं है। श्रीलंका का वनडे दौर मुझे वहां होने वाले टवेंटी20 विश्वकप के लिए तैयार करने का भी मौका देगा।
     
सहवाग हालांकि इस बात से चिंतित नहीं हैं कि भारत के युवा बल्लेबाज हाल में वेस्टइंडीज के ए दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°