सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
सहवाग को कभी रास नहीं आयी कोटला की पिच
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-01-13 02:55 PM
नजफगढ के नवाब वीरेंद्र सहवाग को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिये अंतिम एकादश में शामिल नहीं किये जाने से दिल्ली के दर्शक भले ही निराश थे लेकिन हकीकत यह है कि यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया।
सहवाग ने विश्व कप 2011 में जीत के बाद से 15 वनडे मैचों में केवल 513 रन बनाये हैं। इनमें से 219 रन उन्होंने एक पारी में (वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में) में बनाये थे। इस तरह से बाकी 14 मैच में वह केवल 294 रन ही बना पाये।
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दो मैच में दायें हाथ का यह बल्लेबाज केवल 35 रन बना पाया जिसके कारण उन्हें तीसरे मैच की टीम से बाहर कर दिया गया। सहवाग की जगह अंजिक्य रहाणे को अंतिम एकादश में रखा गया।
दर्शकों को हालांकि टीम प्रबंधन का यह फैसला पसंद नहीं आया और इनमें से कुछ वीरू वीरू की आवाज लगाते रहे। लेकिन लगता है कि टीम प्रबंधन ने सहवाग को बाहर करने का फैसला उनके हालिया प्रदर्शन के अलावा कोटला पर उनके रिकार्ड को देखकर भी किया।
सहवाग ने कोटला पर छह वनडे मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 24.00 की औसत से केवल 120 रन बनाये हैं। उनका उच्चतम स्कोर 42 रन है। टेस्ट मैचों में भी सहचाग अपने घरेलू मैदान पर कभी बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं। उन्होंने यहां तीन टेस्ट मैच की पांच पारियों में 201 रन बनाये हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 74 रन है।
10

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
good time india nice pled
By sunil dubey (7th-January-2013 11:49:AM)
Sehbag hi kyo bahar Rohit Gambhir ko kish adhar par team me jagah mili
By Sunil (7th-January-2013 11:01:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
