29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
फिट कोहली ने नेट सत्र में जमकर पसीना बहाया
कोलकाता, एजेंसी
First Published:02-01-13 10:06 PM
पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में पहले वनडे के दौरान पैर में चोट लगा बैठे बल्लेबाज विराट कोहली नेट पर अभ्यास के दौरान फिट दिखे और भारत के दो घंटे के नेट सत्र के दौरान उन्हें हल्का अभ्यास करते देखा गया। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी कहा कि कोहली कल दूसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कोहली को भारतीय गेंदबाजी के दौरान 41वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए पैर में चोट लग गई थी। उनका टखना मुड़ गया था जिसके बाहर वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। भारतीय बल्लेबाजों ने नेट पर अपने क्रम के अनुसार अभ्यास किया जबकि क्षेत्ररक्षक कोच ट्रैवर पैनी ने उछाल लेती गेंदों के साथ उनकी परीक्षा ली। आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी जमकर पसीना बहाया जिससे संकेत मिले कि उन्हें खराब फार्म से जूझ रहे रोहित शर्मा की जगह मौका मिल सकता है। रोहित ने एक वनडे और तीन टी20 की अपनी पिछली चार पारियों में सिर्फ 34 रन बनाए हैं।
इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि फार्म में चल रहे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मौका मिल सकता है लेकिन कोहली फिट लग रहे हैं और यह देखना होगा कि इस युवा बल्लेबाजों को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं। इस बीच मौसम विभाग ने हल्की बौछार की भविष्वाणी की है लेकिन दोपहर और शाम को मौसम साफ रहेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
