सोमवार, 21 मई, 2012 | 22:36 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
वनडे रैंकिंग में कोहली शीर्ष भारतीय बल्लेबाज
दुबई, एजेंसी
First Published:04-02-12 03:35 PM
Last Updated:04-02-12 03:50 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की शनिवार को जारी नवीनतम वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान के साथ शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। किसी भी भारतीय को शीर्ष 10 गेंदबाजों में जगह नहीं मिली है।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 300 रन बनाकर भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे कोहली को दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डिविलियर्स से 45 रेटिंग अंक पीछे हैं। शीर्ष पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला अपने कप्तान से 26 रेटिंग अंक आगे हैं।

अमला और डिविलियर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 फरवरी से तीन मार्च तक होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा होंगे।

भारत, आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच कल से शुरू होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले जिन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा उनमें कुमार संगकारा (सातवें), माइक हसी (आठवें) और माइकल क्लार्क (नौवें) शामिल हैं। आगामी सीरीजों में इन बल्लेबाजों के प्रदर्शन के आधार पर बल्लेबाजी रैंकिंग में बदलाव हो सकता है।

गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा 10वें स्थान के साथ त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेने वाले शीर्ष गेंदबाज हैं। भारत के रविंद्र जडेजा (13) और आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली (15) अपनी अपनी टीमों के शीर्ष गेंदबाज हैं।

इस बीच इस त्रिकोणीय सीरीज के साथ टीम रैंकिंग में भी बदलाव हो सकता है क्योंकि इस टूर्नामेंट में शीर्ष चार में तीन टीमें शिरकत कर रही हैं। आईसीसी के मुताबिक दुनिया की नंबर एक टीम चार बार की विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के 130 रेटिंग अंक हैं जबकि विश्व चैम्पियन भारत उससे 14 रेटिंग अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर मौजूदा श्रीलंका और भारत के बीच पांच अंक का अंतर है।

आस्ट्रेलिया अगर कल पहले मैच में भारत को हरा देता है तो उसे एक अंक का फायदा जबकि भारत को एक अंक का नुकसान होगा। नतीजा उलटने पर आस्ट्रेलिया को दो रेटिंग अंक का नुकसान जबकि भारत को एक रेटिंग अंक का फायदा होगा।

भारत अगर आस्ट्रेलिया और फिर श्रीलंका से भी हारता है तो आस्ट्रेलिया के 131 जबकि श्रीलंका के 113 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में भारत के सिर्फ 115 अंक रह जाएंगे। दूसरी तरफ भारत अगर अपने सभी मैच जीतने में सफल रहता है तो रैंकिंग में आगे बढ़ सकता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°