रविवार, 26 मई, 2013 | 13:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
आस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक से मेरा मनोबल बढ़ा: कोहली
हंबनटोटा, एजेंसी
First Published:22-07-12 10:54 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में शतक जड़ने वाले भारत के युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर शतक से उनका मनोबल बढ़ा।

उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में लगाए टेस्ट शतक ने उन्हें सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास दिया। कोहली ने पिछली पांच पारियों में चौथा और कुल 12वां वनडे शतक बनाया, जिससे टीम इंडिया पहले वनडे में कल यहां श्रीलंका को 21 रन से हराने में सफल रही।

कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने से मेरा मनोबल बढ़ा और उस टेस्ट शतक से काफी मदद मिली। आपको तब सबसे अधिक संतोष मिलता है जब आप टेस्ट क्रिकेट में रन बनाते हो। मेरा अपने खेल के प्रति आत्मविश्वास बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा था। उम्मीद करता हूं कि इस सत्र में मैं टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा। अपने देश के लिए प्रदर्शन करना मेरे लिए सबसे बड़ी चीज है और मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा।

श्रीलंका की टीम ने 315 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अंतिम लम्हों में भारत को कड़ी टक्कर दी लेकिन 21 रन से हार गई। मेजबान टीम के कप्तान महेला जयवर्धने को मलाल है कि निचले क्रम के बड़े हिटर बल्लेबाजों के लिए काफी काम छोड़ दिया गया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°