सोमवार, 20 मई, 2013 | 17:30 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
वास्तविक जिंदगी से जुड़ा कार्यक्रम पेश करेंगे युवी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-11-12 08:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कैंसर को मात देकर क्रिकेट मैदान पर सफल वापसी करने वाले युवराज सिंह जल्द ही टीवी प्रस्तोता के रूप में नई पारी शुरू करेंगे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज द अनब्रेकेबल्स नामक कार्यक्रम का मेजबान होगा जिसमें संकट की घड़ियों में साहस का परिचय देने वाले लोगों की कहानियां बयां की जाएंगी।

युवराज इस कार्यक्रम में दर्शकों को ऐसे लोगों से परिचित कराएंगे जिन्होंने संकट के दिनों में सच्चा साहस दिखाया हो। नैट जियो पर आने वाले इस कार्यक्रम का प्रीमियर 24 दिसंबर को होगा। युवराज ने बयान में कहा कि मैं उन लोगों का बहुत सम्मान करता हूं जिन्होंने विषम परिस्थितियों में सकारात्मक रवैया अपनाये रखा और उससे मजबूत होकर बाहर निकले। द अनब्रेकेबल्स ऐसी सीरीज है जिसमें विषम घटनाओं और इस दौरान लोगों की जिंदादिली को दिखाया जाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°