पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
धौनी ने कहा, टास गंवाना महंगा पड़ा
चेन्नई, एजेंसी
First Published:30-12-12 07:34 PM
बेहद विषम परिस्थितियों में शतक जड़ने के बावजूद पाकिस्तान के हाथों पहले मैच में हार से निराश दिख रहे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि टॉस गंवाना उनकी टीम को काफी महंगा पड़ा। भारत ने अपने चोटी के पांच बल्लेबाज 29 रन पर गंवा दिये थे। धौनी ने इसके बाद नाबाद 113 रन बनाए जिससे भारत छह विकेट पर 227 रन बनाने में सफल रहा। पाकिस्तान ने हालांकि चार विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर दिया।
धौनी ने मैच के बाद कहा कि हमें टॉस गंवाना महंगा पड़ा। सुबह की परिस्थितियां गेंदबाजों के अनुकूल थी लेकिन उन्होंने सही लाइन और लेंथ से भी गेंदबाजी की। मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं लेकिन पांच विकेट गंवाने के बाद वापसी करना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि हमने पहले सतर्कता बरती और लंबे शॉट खेलने से बचते रहे ताकि सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा जा सके। हमारी शुरू में जो स्थिति थी उस लिहाज से 227 रन का स्कोर अच्छा था लेकिन वह पर्याप्त नहीं था। बाद में विकेट बल्लेबाजी के लिये अच्छा हो गया और हमारे पार्टटाइम गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा।
पाकिस्तान की तरफ से नासिर जमशेद ने भी नाबाद शतक जमाया लेकिन धौनी को उनकी साहसिक पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
