हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
विश्व क्रिकेट ने टोनी ग्रेग को श्रद्धांजलि दी
सिडनी, एजेंसी
First Published:30-12-12 12:47 PM
विश्व क्रिकेट ने इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और मशहूर कमेंटेटर टोनी ग्रेग को रविवार को श्रद्धांजलि दी और उन्हें आधुनिक क्रिकेट का गॉडफादर के रूप में याद किया। फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे ग्रेग का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 66 वर्ष के थे।
इंग्लैंड के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय हरफनमौला ग्रेग ने कैरी पैकर को विश्व सीरिज क्रिकेट शुरू करने में मदद की थी जिसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों ने भाग लिया था। इसकी वजह से उन्हें इंग्लैंड की कप्तानी गंवानी पड़ी। ग्रेग की कप्तानी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टीम ने 1976-77 के भारत दौरे पर किया था।
द ऑस्ट्रेलियन के पीटर लेलर ने लिखा, इस पर बहस की जा सकती है कि टोनी ग्रेग आधुनिक क्रिकेट के गॉडफादर थे या नहीं, जो विश्वास करते थे कि खेल मनोरंजक होना चाहिए लेकिन साथ ही प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। क्रिकेट ने अपने एक महान व्यक्ति को गंवा दिया।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और कमेंटेटर रिकी बेनाड उनके साथ चैनल नाइन में कमेंटरी करते थे, उन्होंने कहा कि मुझे वह काफी साहसिक लगते थे। लेकिन यह उनके बीमार होने से पहले था।
कैरी पैकर के बेटे जेम्स ने कहा कि ग्रेग ने ऐसे समय पर मेरे पिता का साथ दिया था, तब उनके साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल चैनल नाइन में उनके साथ कमेंटरी करते थे, उन्होंने कहा कि क्रिकेटर के तौर पर मैं टोनी का बहुत सम्मान करता हूं।
मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि यह खबर उनकी टेस्ट टीम के लिये निराशाजनक थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैं टोनी से बात कर रहा था, इसलिये यह खबर हताशाजनक थी।
ग्रेग के परिवार में उनकी पत्नी विवियन और चार बच्चे हैं। उन्होंने 58 मैचों के टेस्ट करियर में 40.43 की औसत से 3599 रन बनाये और 141 विकेट लिये थे। इसके अलावा 22 वनडे में 269 रन बनाये और 19 विकेट चटकाये थे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल