छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
मैं लंबी पारी खेलने का इंतजार कर रहा था: कोहली
नागपुर, एजेंसी
First Published:15-12-12 07:55 PM
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में शानदार शतक लगा कर भारत को मैच में वापसी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि वह इस तरह की लंबी पारी खेलने का इंतजार कर रहे थे।
मैच के तीसरे दिन शानदार 103 रन की पारी खेलने वाले कोहली ने कहा कि मैं लंबी पारी खेलने का इंजजार कर रहा था। मैं दरअसल पिछले एक माह से कड़ी मेहनत कर रहा था। आप प्रत्येक पारी तो अच्छी नहीं खेल सकते, हमेशा उतार चढ़ाव आते हैं, लेकिन अच्छा खेले या नहीं आपको हमेशा सकारात्मक रहना होता है और मैंने ऐसा ही किया।
कोहली ने अपने कप्तान धौनी के साथ मिलकर चार विकेट पर 71 से आगे खेलते हुए पांचवें विकेट के लिए 198 रन की साझेदारी की। कोहली ने कहा कि पिछली छह पारियों में कुछ 19 या 20 से अधिक रन नहीं बना सकने के बावजूद वे खुद को लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करते रहे। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से मैं अपने आप को बेहतर समझ रहा था। मैं तीन पारियों से बीस के आसपास रन बना रहा था। मैंने कुछ गलतियां भी की थी। लोग क्या कह रहे हैं मैं इसकी परवाह न करते हुए एक लंबी पारी का इंतजार कर रहा था। दिल्ली के इस 24 साल के बल्लेबाज ने आज अपना तीसरा टेस्ट शतक जमाया।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल