ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर भारत
दुबई, एजेंसी
First Published:11-12-12 10:09 PM
Last Updated:11-12-12 10:24 PM
भारत मंगलवार को जारी नवीनतम आईसीसी टवेंटी20 टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में सुरेश रैना एकमात्र भारतीय हैं। भारत के 120 अंक हैं। शीर्ष पर चल रहे श्रीलंका के 127 जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज के 122 अंक हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में रैना 741 अंक के साथ एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर हैं। विराट कोहली 686 अंक के साथ 11वें पायदान पर हैं।
गौतम गंभीर 18वें जबकि युवराज सिंह 19वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नंबर आता है। भारत का कोई गेंदबाज शीर्ष 20 में जगह नहीं बना पाया है।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स का रैंकिंग में आगे बढ़ना जारी है। वह अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 723 रेटिंग अंक के साथ 13 स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। सैमुअल्स को गेंदबाजी रैंकिंग में भी चार स्थान का फायदा हुआ है। वह 56वें पायदान पर हैं। वह आलराउंडरों की सूची में भी सात स्थान की छलांग लगाकर हमवतन क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
