प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
चीन के प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना
बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
धौनी को हटाने के लिए सही समय नहीं: गावस्कर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-12-12 08:13 PM
पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने खुले तौर पर कहा कि महेंद्र सिंह धौनी को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने की जरूरत है लेकिन भारतीय टीम के उनके पूर्व साथी सुनील गावस्कर का मानना है कि समय उपयुक्त नहीं है क्योंकि कोई विकल्प मौजूद नहीं है।
गावस्कर ने कहा कि धौनी का कोई विकल्प नहीं है। वह और विराट कोहली मैदान पर थके बिना काम करते हैं। विराट अपवाद है और धौनी पर भी थकान हावी नहीं होती। उसने कैच और स्टंप करने के ज्यादा मौके नहीं गंवाए हैं। यह पूछने पर कि जब तक किसी को मौका नहीं दिया जाएगा तब तक कैसे पता चलेगा कि विकल्प उपलब्ध है तब गावस्कर ने कहा कि समय सही नहीं है। संभवत: नागपुर टेस्ट के बाद पुनर्विचार किया जा सकता है क्योंकि सीरीज समाप्त हो जाएगी। गावस्कर ने चयन विवाद पर बोलने के अमरनाथ के फैसले को हौसले भरा करार दिया।
उन्होंने कहा कि जिमी ने जो किया वह काफी हौंसले वाला काम है और इससे सबक सीखने की जरूरत है। उसमें हौसला था और वह इससे नतीजों का सामना करने को तैयार है। धौनी को कप्तानी से हटाने के फैसले को एन श्रीनिवासन के स्वीकृति नहीं देने के अमरनाथ के आरोपों पर गावस्कर ने कहा कि यह हमेशा से प्रोटोकाल रहा है कि बोर्ड से अंतिम स्वीकृति ली जाती है। इसमें कुछ भी असाधारण नहीं है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड में भी ऐसा किया जाता है।
यह पूछने पर कि धौनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान है जो बोर्ड अध्यक्ष की फ्रेंचाइजी है तो क्या इसकी भी कप्तानी मुद्दे में भूमिका रही तब गावस्कर ने कहा कि यह कहना मुश्किल होगा। हमें विश्वास करना होगा कि बीसीसीआई अध्यक्ष के दिल में देश के क्रिकेट का हित है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
