बुधवार, 19 जून, 2013 | 17:14 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
वीवीएस लक्ष्मण टेस्ट टीम में बरकरार
मुंबई, एजेंसी
First Published:10-08-12 05:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में आठ टेस्ट मैचों में लचर प्रदर्शन के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये शुक्रवार को भारतीय टेस्ट टीम में बरकरार रखा गया है।

सचिन तेंदुलकर दो महीने के विश्राम के बाद फिर से मैदान पर दिखेंगे। वह हाल में श्रीलंका दौरे पर नहीं गये थे। राहुल द्रविड़ के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह भरने की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को सौंपी गयी है।

टखने के आपरेशन से उबरने वाले तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गयी है जबकि सुरेश रैना मध्यक्रम में रिजर्व बल्लेबाज होंगे। चयनसमिति के वर्तमान अध्यक्ष के श्रीकांत ने आखिरी बार बैठक में भाग लिया क्योंकि सितंबर में क्रिकेट बोर्ड की वार्षिक आम सभा में नयी चयनसमिति गठित की जाएगी।

पिछले कुछ दिनों से लक्ष्मण के भविष्य को लेकर काफी कयास लगाये जा रहे थे। विशेषकर पहला टेस्ट मैच उनके घरेलू शहर हैदराबाद में खेला जाना है, लेकिन इस 37 वर्षीय बल्लेबाज के चयन का मतलब है कि उनके संन्यास को लेकर लगाये जा रहे कयासों पर फिलहाल विराम लग गया है। यह अलग बात है कि उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा क्योंकि रैना उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों को भुनाने के लिये तैयार हैं।

लेग स्पिनर पीयूष चावला का चयन चौंकाने वाला रहा क्योंकि वह 2011 विश्व कप के बाद से वह भारत की तरफ से नहीं खेले हैं। घरेलू स्तर पर भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा और वह पिछले सत्र में उत्तर प्रदेश की तरफ से रणजी ट्रॉफी के सात मैचों में 23 विकेट ही ले पाये। उनका 72 से अधिक का स्ट्राइक रेट टीम में उनके स्थान पर सवाल पैदा करता है।

चावला के चयन से पता चलता है कि दो दशक तक भारतीय स्पिन आक्रमण की अगुवाई करने वाले अनिल कुंबले की जगह भरने के लिये अब भी विकल्प मौजूद नहीं हैं।
श्रीकांत हालांकि चावला के चयन को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देने के मूड में नहीं थे।

चावला को अमित मिश्रा और राहुल शर्मा पर तरजीह दी गयी। मिश्रा को फिटनेस संबंधी समस्या है और वह हरियाणा की अपनी टीम के लिये कम से कम गेंदबाजी करते हैं। जहां तक शर्मा का सवाल है तो मुंबई पुलिस ने उन्हें रेव पार्टी में पकड़ा और उन्हें ड्रग लेने का दोषी पाया जिससे कि उनका मामला कमजोर पड़ गया।

जहां तक ईशांत का सवाल है तो एनसीए के फिजियो ने उन्हें फिट करार दिया जिसके बाद उन्हें दो टेस्ट मैच के लिये टीम में रखा गया।

टीमः
महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, आर अश्विन, जहीर खान, प्रज्ञान ओक्षा, उमेश यादव, पीयूष चावला, ईशांत शर्मा और सुरेश रैना।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली,आर अश्विन, जहीर खान, प्रज्ञान ओक्षा, ,ईशांत शर्मा
By shyam (11th-August-2012 02:21:PM)
 
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°