चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
ब्रावो ने चोट सम्बंधी खबरों का खंडन किया
पोर्ट ऑफ स्पेन, एजेंसी
First Published:28-07-12 01:54 PM
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने कार हादसे के दौरान मामूली चोट लगने सम्बंधी खबरों का खंडन किया है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दक्षिण त्रिनिडाड में उरिआह बटलर राजमार्ग पर 29 वर्षीय ब्रावो की सफेद जगुआर स्पोर्ट्स कार की भिड़ंत सुजुकी एसयूवी कार से हो गई थी जिसमें ब्रावो के हाथों पर चोट आई थी।
वेस्टइंडीज के पूर्व वनडे टीम के कप्तान ब्रावो ने कहा कि मुझे नहीं पता कि संवाददाताओं को यह जानकारी कहां से मिली। मेरे हाथ बिल्कुल ठीक हैं और मैं ठीक हूं। हां, दुर्घटना जरूर हुई लेकिन मुझे कोई चोट नहीं आई।
उल्लेखनीय है कि यह दुर्घटना उसी जगह के नजदीक हुई जहां वर्ष के शुरुआत में वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी रूनाको मोर्टन की कार बिजली के खम्बे से टकरा गई थी। इस हादसे में मोर्टन की मौत हो गई थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
