भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया
पाक को आया लालच, अधर में पड़ी सीरीज
लाहौर, एजेंसी
First Published:18-07-12 02:47 PM
Last Updated:18-07-12 02:47 PM
भारत और पाकिस्तान के बीच दिसंबर में होने वाली सीरीज की राह में अड़चनें पैदा हो सकती हैं क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मैचों से होने वाली कमाई का हिस्सा चाहता है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड जल्दी ही इस मसले पर बीसीसीआई से बात करेगा।
बीसीसीआई ने दिसंबर में तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेलने के लिये पाकिस्तान को न्यौता दिया है लेकिन तारीख और स्थानों का फैसला दोनों बोर्ड करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 के बाद यह पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी।
अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई यदि राजस्व बांटने पर तैयार नहीं होता है तो हमारे हाथ इस सीरीज से कुछ नहीं लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक बीसीसीआई ने पाकिस्तान का दौरा करने या किसी तटस्थ स्थान पर पाकिस्तान की घरेलू सीरीज खेलने का वादा नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा हालात दुरुस्त होने पर वे टीम पाकिस्तान भेजेंगे यानी कोई समय सीमा तय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे तटस्थ स्थान पर हमारे साथ नहीं खेलेंगे।
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने हमें बुलाया जो सकारात्मक पहल है लेकिन जब तक राजस्व बांटने की बात नहीं होती, इस सीरीज से हमें कुछ हासिल नहीं होगा।
अधिकारी ने कहा कि पिछला दौरा रद्द करने का मुआवजा भी भारत ने अभी तक पाकिस्तान को नहीं चुकाया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की घटना के कारण उन्होंने पाकिस्तान दौरा नहीं किया, लेकिन तटस्थ स्थानों पर खेलने के हमारे प्रस्तावों का भी जवाब नहीं दिया ताकि हम 2009 का वह दौरा रदद होने के नुकसान की भरपाई कर सकें।
अधिकारी ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष जाका अशरफ भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की बहाली चाहते हैं लेकिन पाकिस्तान को भी इस सीरीज से कुछ आर्थिक फायदा होना चाहिये।
35

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
