मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ गोपनीय तरीके से यरवडा जेल भेजे गए संजय दत्त यूपीए-2 के चार साल, मनमोहन सिंह पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त
क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-07-12 03:12 PM
Last Updated:16-07-12 05:18 PM
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध पांच साल के बाद फिर से शुरू होने जा रहे हैं क्योंकि बीसीसीआई ने पड़ोसी देश की टीम को दिसंबर में तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिये आमंत्रित करने का फैसला किया है।
वर्ष 2008 में मुंबई हमले के बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिश्ते खत्म हो गये थे और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा हाल के महीनों में बीसीसीआई को मनाने के कई प्रयास किये जा चुके हैं।
बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने यहां कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कहा कि सरकार सैद्धांतिक रूप से पाकिस्तानी टीम की मेजबानी के लिये तैयार है। पीसीबी ने इससे पहले प्रस्ताव दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा कर सकती है या फिर उनके साथ तटस्थ स्थल में खेल सकती है।
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध शुरू होने की कवायद को तब बल मिला जब दोनों देशों के विदेश सचिव ने जोर दिया कि दोनों देशों के बीच खेल के रिश्ते मजबूत होने चाहिए।
संबंधों में कड़वाहट इससे पहले ही कम होनी शुरू हो गयी थी जब बीसीसीआई ने पाकिस्तान की घरेलू टवंटी-20 चैंपियन टीम सियालकोट स्टालियंस को इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रही चैंपियंस लीग टवंटी-20 के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया था।
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली द्विपक्षीय सीरीज नवंबर 2007 में खेली गयी थी जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से पराजित किया था। इसके बाद दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गयी, हालांकि दोनों टीमें कई टीमों के टूर्नामेंट जैसे विश्व कप में एक-दूसरे के आमने-सामने हुई थीं।
दोनों ही टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की मेजबानी चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली को मिली है जबकि दो टी-20 मैचों की मेजबानी बेंगलूर और अहमदाबाद करेंगे।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
