शनिवार, 25 मई, 2013 | 02:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बीसीसीआई की बैठक 16 जुलाई को
मुंबई, एजेंसी
First Published:11-07-12 03:54 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बीसीसीआई की कार्य समिति दिल्ली में 16 जुलाई को बैठक करके घरेलू क्रिकेट में आमूलचूल बदलाव की तकनीकी समिति की सिफारिशों पर चर्चा करेगी और इन्हें स्वीकृति देगी।
     
बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने कहा कि यह नियमित बैठक है। इसमें तकनीकी समिति और विशेष समिति (जिनका गठन कार्य समिति की पिछली बैठक में घरेलू क्रिकेट ढांचे में सुधार के लिए किया गया था) की सिफारिशों पर चर्चा होगी।
     
यह पूछने पर कि क्या स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने को लेकर अनुशासन समिति के टीपी सुधींद्र पर लगाए आजीवन प्रतिबंध, शलभ श्रीवास्तव पर लगाए पांच साल के प्रतिबंध और तीन अन्य घरेलू क्रिकेट पर लगाए एक साल के प्रतिबंध की भी पुष्टि की जाएगी, जगदाले ने कहा कि अनुशासन पैनल का फैसला अंतिम था।
     
उन्होंने कहा कि अनुशासन समिति का फैसला अंतिम था। इसे स्वीकति देने की कोई जरूरत नहीं है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अगुआई वाली तकनीकी समिति और एक अन्य पूर्व कप्तान अनिल कुंबले सहित अन्य लोगों की विशेष समिति ने 12 जून को घरेलू क्रिकेट ढांचे में कुछ बड़े बदलाव करने की सिफारिश की थी।
    
इसमें की गई एक बड़ी सिफारिश के तहत रणजी ट्रॉफी में एलीट और प्लेट वर्ग को खत्म करके नौ-नौ टीमों के तीन ग्रुप बनाए जाने थे। लीग चरण में प्रत्येक टीम आठ मैच खेलती तथा ग्रुप ए और बी में से तीन-तीन जबकि ग्रुप सी से दो टीमों को नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करना था। नॉकआउट चरण में सभी मैच पांच दिन होने की सिफारिश की गई थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°