स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार अमेरिका के ओक्लाहोमा में भयंकर बवंडर, 51 की मौत IPL: कौन कटाएगा फाइनल का टिकट...मुंबई या चेन्नई IPL: कौन कटाएगा फाइनल का टिकट...मुंबई या चेन्नई IPL: कौन कटाएगा फाइनल का टिकट...मुंबई या चेन्नई सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
एसपीएल में रुहुना के लिए खेलेंगे जेरोम टेलर
पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिडाड), एजेंसी
First Published:06-07-12 12:46 PM
फिटनेस की समस्या से जूझ रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेरोम टेलर को श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसपीएल) ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में रुहुना राइनोज टीम ने बतौर विदेशी खिलाड़ी अपने साथ जोड़ा है।
टेलर दो वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं। 28 वर्षीय टेलर फिटनेस की समस्या की वजह से इस वर्ष जमैका के लिए क्षेत्रीय प्रथमश्रेणी मैचों में नहीं खेल पाए थे।
इस टूर्नामेंट का आयोजन 10-31 अगस्त के बीच किया जाएगा। टेलर के अलावा इस लीग में सैमुएल बद्री, केवन कूपर, केमर रोच, फिडेल एडवर्ड्स, मार्लन सैमुएल्स और क्रिस गेल खेलेंगे। लेग स्पिनर बद्री ने पिछले साप्ताहांत फ्लोरिडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
बकौल बद्री, ‘‘श्रीलंका में खेलने को लेकर मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि इस ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान ट्वेंटी-20 विश्वकप के लिए चुनी जाने वाली टीम के लिए खींच सकता हूं। रोच वायम्बा जबकि सैमुएल्स बसनाहिरा बीयर्स और गेल उवा यूनिकॉर्नस टीम के लिए खेलेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस लीग में ऑस्ट्रेलिया के 18 जबकि पाकिस्तान के 13 खिलाड़ी हैं। भारत और इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं है।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
इंडियन क्रिकेटर्स केवल आईपीएल खेलना चाहते है ,क्युकी यहाँ अरबो मिलते है और लंका तो लाखो में ही निपटा क्रिकेट स्पोर्ट्स नहीं बल्कि प्रोफेसन है और बीसिसिआइ
एक व्यापारिक संश्थान
By abhay pratap singh (6th-July-2012 02:19:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
