छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
रसेल का प्रदर्शन सुखद : सैमी
किंग्सटन (जमैका), एजेंसी
First Published:06-07-12 11:44 AM
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान डेरेन सैमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले साथी हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल के प्रदर्शन को सुखद बताया है।
सबीना पार्क में गुरुवार देर रात खेले गए पहले मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत कीवी टीम को नौ विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले में रसेल ने अपने 10 ओवर के कोटे में 45 रन खर्च करते हुए चार विकेट झटके।
वेबसाइट ‘क्रिक इंफो डॉट कॉम’ के मुताबिक जीत के बाद सैमी ने कहा कि रसेल का प्रदर्शन बहुत सुखद है। लम्बे समय से हम बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे हैं। यहां नौ विकेट से मिली जीत को देखते हुए अच्छा लग रहा है।
उल्लेखनीय है कि रसेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की ओर से हरफनमौला ड्वेन स्मिथ ने 77 गेंदों पर नाबाद 65 जबकि क्रिस गेल 57 गेंदों पर नाबाद 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
