शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
अब पूरे साल छुट्टियां नहीं मिलेंगी भारतीय क्रिकेटरों को
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-07-12 03:58 PM
Last Updated:01-07-12 04:29 PM
इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आराम फरमा रहे भारतीय क्रिकेटरों को अब अगले आईपीएल तक अपने परिजनों के साथ समय बिताने या सैर सपाटे पर निकलने का बहुत कम समय मिलेगा क्योंकि टीम का अगले दस महीने का कार्यक्रम काफी व्यस्त है।
भारत ही दुनिया भर के क्रिकेटरों को पिछले कुछ वर्षों से व्यस्त कार्यक्रम से लगातार जूझना पड़ा है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल के बाद लगभग दो महीने का अवकाश काफी राहत दे गया। आगे हालांकि उन्हें इतने लंबे विश्राम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
भारतीय टीम को जुलाई के दूसरे पखवाड़े में श्रीलंका दौरे से नए सत्र की शुरुआत करनी है। श्रीलंका के खिलाफ वह 21 जुलाई से सात अगस्त तक पांच एकदिवसीय और एकमात्र टवेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इनमें से पहले दो वनडे मैच हम्बनटोटा में जबकि अगले दो मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। पांचवां और आखिरी वनडे तथा एकमात्र टवेंटी-20 पाल्लेकल में होगा।
श्रीलंका से लौटने के बाद भारत को इस सत्र में लगभग अधिकतर मैच घरेलू सरजमीं पर खेलने हैं जिससे खिलाड़ी लंबे दौरों पर जाने से बचे रहेंगे। भारत को सबसे पहले न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है जो अगस्त में दो टेस्ट और दो टवेंटी-20 मैच खेलने के लिए भारतीय दौरे पर आएगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 23 अगस्त से हैदराबाद में शुरू होगा। यह पहला अवसर होगा जबकि भारत में अगस्त के महीने में कोई पूरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद अगला मैच 31 अगस्त से बेंगलूरु में शुरू होगा जबकि दो टवेंटी-20 मैच विशाखापटटनम और चेन्नई में क्रमश: आठ और 11 सितंबर को खेले जाएंगे।
श्रीलंका में सितंबर में ही टवेंटी-20 विश्वकप होना है और यही वजह है कि भारत और न्यूजीलैंड इससे पहले आपस में इस सबसे छोटे प्रारूप के दो मैच खेलेंगे। भारत विश्वकप के लीग चरण में 19 सितंबर को अफगानिस्तान और 23 सितंबर को इंग्लैंड से भिड़ेगा।
अक्टूबर में भारत का कोई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है लेकिन इस बीच अधिकतर भारतीय क्रिकेटर चैंपियन्स लीग में व्यस्त रहेंगे। इस बार यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा जिसमें आईपीएल की चार टीमें कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियन्स भाग लेंगी। इन चारों टीमों से देश के अधिकतर चोटी के क्रिकेटर जुड़े हैं।
दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद इन क्रिकेटरों को सीधे पांच दिनी क्रिकेट यानी टेस्ट मैचों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। भारत को नवंबर में इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इन दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे और भारत के पास पिछले साल इंग्लिश सरजमीं पर मिली करारी हार का बदला चुकता करने का यह सुनहरा अवसर होगा। इस सीरीज का पहला मैच 15 नवंबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 23 नवंबर से मुंबई, तीसरा टेस्ट पांच दिसंबर से कोलकाता और चौथा टेस्ट 13 दिसंबर से नागपुर में होगा।
इंग्लैंड इसके बाद दो टवेंटी-20 और पांच एकदिवसीय मैच भी खेलेगा। उसका यह दौरा जनवरी के आखिर तक चलेगा जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम चार टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत आएगी और फिर आईपीएल का छठा सत्र शुरू हो जाएगा जो डेढ़ महीने तक चलेगा।
51

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
