रविवार, 26 मई, 2013 | 14:57 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ड्रोग्बा के सामने खुद को चोटिल नहीं करा सकता: धौनी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:17-06-12 09:41 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का फुटबाल प्रेम जगजाहिर है लेकिन वह देश की ओर से क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं के सामने अंतरराष्ट्रीय स्टार स्ट्राइकर डिडिएर ड्रोग्बा के सामने फुटबाल में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते।

धौनी ने यहां कुछ क्रिकेटरों के साथ पेप्सी ट्वंटी20 फुटबाल मैच खेला जिसके लिए चेल्सी के स्टार स्ट्राइकर डिडिएर ड्रोग्बा भी यहां भारत आए हुए हैं। धौनी मैनचेस्टर यूनाईटेड के मुरीद हैं और वह गोलकीपर के तौर पर कुछ समय के लिए फुटबाल भी खेल चुके हैं।
 
उनसे जब पूछा गया कि क्या वह ड्रोग्बा के साथ अकेले खेलना चाहेंगे तो भारतीय कप्तान ने मुस्कुराते हुए मना कर दिया और कहा कि नहीं, मैंने 17 साल पहले फुटबाल खेली थी, लेकिन अब मैं ड्रोग्बा के सामने खेलकर खुद को चोटिल नहीं कराना चाहता क्योंकि अभी भारतीय क्रिकेट के लिए काफी क्रिकेट खेलना है।

धौनी ने मैच से पहले कहा कि मैं ड्रोग्बा से मिलकर काफी खुश हूं जिन्होंने चेल्सी को चैम्पियंस लीग खिताब दिलाया। शायद मैं फिर कभी उनसे मिल भी नहीं पाऊं लेकिन पेप्सी ने यह शानदार मैच आयोजित किया। इस मैच के लिए क्रिकेटर विराट कोहली, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और मुरली विजय भी मौजूद थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°