मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद
सैमी को सीरीज में वापसी की उम्मीद
साउथम्पटन, एजेंसी
First Published:17-06-12 03:06 PM
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान डेरेन सैमी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की नेटवेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बावजूद वापसी की उम्मीद जताई है।
रोस बाउल में शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले मेजबान इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 114 रनों से हरा दिया। सैमी ने कहा कि पिच अच्छी थी लेकिन उनके बल्लेबाज उपयुक्त रन नहीं बना सके।
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने सैमी के हवाले से लिखा है कि वर्ष 2007 में लॉर्डस में हमें पहले मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन उसके बाद हमने वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इसलिए हमें उम्मीद है कि हम वापसी कर सकते हैं।
सैमी ने विपक्षी टीम के बल्लेबाज इयान बेल की शतकीय पारी की जमकर सराहना की। सैमी ने कहा कि उनकी टीम में कोई भी बल्लेबाज बेल की तरह नहीं खेल सका। बेल ने 117 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 126 रन बनाए थे।
उल्लेखनीय है कि सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 जून को द ओवल में खेला जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
