रविवार, 26 मई, 2013 | 01:10 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
नंद कुमार के अगवा बेटे के लौटने की खबर
 
सफलता का मूल-मंत्र है धैर्य: सैमुएल्स
बर्मिघम, एजेंसी
First Published:10-06-12 08:51 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मार्लन सैमुएल्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सफल होने का मूल-मंत्र धैर्य को बताया है। सैमुएल्स ने तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में 76 रन बनाए।

कैरेबियाई मीडिया कॉर्पोशन के मुताबिक सैमुएल्स ने कहा, ‘मैं टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 सीरीज ध्यान से खेल रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने इंग्लैंड आने के बाद नेट्स पर कई घंटे बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान मैंने यहां की परिस्थितियों के मुताबिक अपने आप को ढालने की कोशिश की। अभ्यास मैचों से मुझे काफी मदद मिली।’

उल्लेखनीय है कि सैमुएल्स ने टेस्ट सीरीज से पहले यहां एक अभ्यास मैच खेला था जिसमें उन्होंने 32 और 44 रनों की पारी खेली थी। सैमुएल्स ने कहा, ‘मैं अपनी बल्लेबाजी शैली में कोई परिवर्तन नहीं कर रहा हूं। मेरे लिए अच्छी बात यह है कि मैं अब लगातार क्रिकेट खेल रहा हूं। मैं इस समय अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं।’

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°