गुरुवार, 23 मई, 2013 | 01:09 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
'बीपीएल के खिलाड़ियों का भुगतान किया जाएगा'
ढाका, एजेंसी
First Published:10-06-12 03:17 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संघ के महासंघ (फीका) से कानूनी कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है लेकिन बीसीबी अध्यक्ष मुस्तफा कमाल ने कहा कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का भुगतान किया जाएगा।
     
फीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम मे ने बीसीबी और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) की फ्रेंचाइजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी क्योंकि ये कुछ खिलाड़ियों को उनका भुगतान नहीं कर पाये हैं।
    
कमाल ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को उनकी राशि मिल जाएगी और अभी तक कोई शिकायत नहीं आयी है। मे ने बीसीबी को अपरिपक्व करार करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट का नेतृत्व करने वाले लोगों की इमानदारी पर सवाल उठाया था। कमाल ने कहा कि ऐसी टिप्पणी की जरूरत नहीं थी।
    
कमाल ने डेली स्टार से कहा, यह बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है । मैंने बार बार कहा है कि यह बीसीबी का दायित्व है, अगर किसी भी खिलाड़ी का भुगतान नहीं दिया जाता तो बोर्ड उन्हें यह राशि देगा। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं होगा जिसका भुगतान नहीं किया जाएगा।
   
बीसीबी के अनुसार 27.7 लाख डॉलर की राशि में से सिर्फ 305,000 डॉलर की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। कमाल ने कहा कि छह फ्रेंचाइजी से बात करने के बाद हमें पता चला है कि ज्यादातर भुगतान कर दिए गए हैं। लेकिन एक या दो मामले हैं जिसमें राशि नहीं दी गयी है।
    
उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा है और अब दोबारा कह रहे हैं कि अगर फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ियों का भुगतान नहीं कर रही तो बीसीबी यह राशि उन्हें देगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°