29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
गेल-दिलशान के आगे हुए वॉरियर्स फेल
पुणे, एजेंसी
First Published:11-05-12 11:21 PM
Last Updated:12-05-12 12:37 PM
विस्फोटक क्रिस गेल के बारिश के बाद छक्कों की बौछार कर 57 रन और तिलकरत्ने दिलशान के 53 रनों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने इंडियन प्रीमियर लीग में पुणे वारियर्स के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज की।
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे गेल ने 31 गेंद पर तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। उन्होंने दिलशान (44 गेंद पर 53 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। सौरभ तिवारी ने 30 गेंद पर 36 रन का उपयोगी योगदान दिया।
मैच के शुरू में ही सबकी निगाह इस पर लगी थी कि सौरभ गांगुली की जगह पुणे की तरफ से टॉस के लिए किसे भेजा जाता है। स्टीवन स्मिथ ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन इसके बाद बारिश के कारण एक घंटे तक खेल नहीं हो पाया।
बारिश थमने के बाद गेल का तूफान आया। उन्होंने आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे मध्यम गति के गेंदबाज कृष्णकांत उपाध्याय पर तीसरे ओवर में दो छक्के लगाकर शुरुआत की और फिर अल्फोंसो थामस पर लगातार दो चौके जमाये।
गेल ने पुणे के खिलाफ पिछले मैच में राहुल शर्मा की लगातार पांच गेंदों को छह रन के लिए भेजा था। आज भुवनेश्वर कुमार की बारी थी। गेल ने उनकी पांच में से चार गेंदों पर छक्के जड़कर केवल 24 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया।
एंजेलो मैथ्यूज के आक्रमण पर आने के बाद गेल के कातिलाना अंदाज पर विराम लगा। श्रीलंकाई आलराउंडर ने अपने दूसरे ओवर में कैरेबियाई धुरंधर को लांग आन पर कैच भी करा दिया। तब गेंद सही तरह से गेल के बल्ले पर नहीं आई थी।
कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच में फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे लेकिन आज वह 12 गेंद पर नौ रन बनाकर डग आउट में पहुंच गए। दिलशान ने इसके बाद जिम्मेदारी बखूबी संभाली। उन्होंने राहुल पर दो चौके और एक छक्का जड़ने के बाद उपाध्याय पर लगातार तीन चौके लगाए।
मैथ्यूज ने फिर से बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। उन्होंने 16वें ओवर में केवल तीन रन दिए जबकि भुवनेश्वर के अगले ओवर में भी छह रन गए। दिलशान इसके तुरंत बाद नान स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। सौरभ तिवारी ने थामस पर छक्का जमाया। उनकी पारी में इसके अलावा तीन चौके भी शामिल हैं। एबी डिविलियर्स (चार गेंद पर नौ रन) ने पारी का अंत थॉमस पर छक्का लगाकर किया।
मैथ्यूज ने फिर से बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। उन्होंने 16वें ओवर में केवल तीन रन दिए जबकि भुवनेश्वर के अगले ओवर में भी छह रन गए। दिलशान इसके तुरंत बाद नान स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। सौरभ तिवारी ने थामस पर छक्का जमाया। उनकी पारी में इसके अलावा तीन चौके भी शामिल हैं। एबी डिविलियर्स (चार गेंद पर नौ रन) ने पारी का अंत थॉमस पर छक्का लगाकर किया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
