बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
मलिंगा का मिडिलसेक्स से करार
लंदन, एजेंसी
First Published:11-05-12 12:45 PM
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की ट्वेंटी20 प्रतियोगिता में मिडिलसेक्स की ओर से खेलेंगे। क्लब ने यह घोषणा की।
मलिंगा वर्तमान में सीमित ओवर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल हैं। वह टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने मुंबई इंडियन्स की ओर से 20 विकेट चटकाए हैं।
मलिंगा अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण मिडिलसेक्स के सरे, ससेक्स और हैम्पशर के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, लेकिन अंतिम सात ग्रुप मैचों में वह टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई के लिए पहुंच जाएंगे। उनके अपना पहला मैच 21 जून को लाडर्स में एसेक्स के खिलाफ खेलने की संभावना है।
मिडिलसेक्स के प्रबंध निदेशक और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज एंग्स फ्रेजर मलिंगा के लार्ड्स आने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, लसिथ मलिंगा जैसी प्रतिभा के खिलाड़ी के क्लब में आने से स्वाभाविक तौर पर हम सभी रोमांचित हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
