रविवार, 26 मई, 2013 | 08:59 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हमने 15 से 20 रन कम बनाये: सहवाग
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-05-12 12:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों हार के लिये बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी के अभाव और खराब क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार ठहराया है।
     
उन्होंने कहा कि अगर उनकी टीम ने 15 से 20 रन और बनाये होते तो परिणाम अलग होता। सहवाग ने डेयरडेविल्स की छह विकेट से हार के बाद कहा, हमने बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। अगर हमने 15 से 20 रन और बनाये होते तो वह अच्छा स्कोर होता। फिर भी 153 का स्कोर बुरा नहीं था लेकिन हमारा क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी बहुत अच्छी नहीं रही।

उन्होंने केकेआर के रहस्यमयी गेंदबाज सुनील नारायण की भी तारीफ की। सहवाग ने कहा कि उसे मेरे खिलाफ रणनीति बनानी होगी। हो सकता है कि मैं उस पर करारे शॉट जमा देता। वह अच्छा गेंदबाज है और बहुत जल्दी सीख रहा है।

केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने फिर दोहराया कि उनका सहवाग से मुकाबला नहीं था। उन्होंने कहा, वह पहले की तरह आज भी मेरे लिये प्रेरणास्रोत हैं।

गंभीर ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया लेकिन गेंदबाजों, विशेषकर सुनील और जैक कैलिस की खास तारीफ की। उन्होंने कहा, सिर्फ सुनील ही नहीं जैक ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की। सिर्फ मैंने ही नहीं हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया। इस जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है।

जैक कैलिस को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिये मैन आफ द मैच चुना गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°