शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 12:56 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार  उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान  भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
 
फिसड्डी चार्जर्स का किंग्स इलेवन से सामना
उप्पल (हैदराबाद), एजेंसी
First Published:08-05-12 10:26 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के अंतर्गत मंगलवार को खेले जाने वाले लीग मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स टीम का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।

किंग्स इलेवन ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिनमें से उसे पांच में जीत जबकि छह मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। कुल 10 अंकों के साथ किंग्स इलेवन अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

मौजूदा संस्करण में चार्जर्स की स्थिति बेहद खराब है। चार्जर्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं और उसे दो में जीत मिली है जबकि आठ मैच उसने गंवाए हैं। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। पांच अंकों के साथ चार्जर्स तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी हैं। किंग्स इलेवन को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 43 रनों से हराया था जबकि चार्जर्स को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच विकेट से मात दी थी।

टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन का प्रदर्शन अब तक मिश्रित रहा है। रॉयल्स के खिलाफ कार्यवाहक कप्तान डेविड हसी, मनदीप सिंह और नितिन सैनी ने निराश किया था। सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श 34, हरफनमौला अजहर महमूद 24 और गुरकीरत सिंह  ने 23 रन बनाए थे। तेज गेंदबाज रेयान हैरिस ने रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट झटके थे जबकि पीयूष चावला के खाते में दो विकेट गए थे।

दूसरी ओर, चार्जर्स ने पिछले मुकाबले में चैलेंजर्स के खिलाफ 181 रन का कुल स्कोर खड़ा किया था लेकिन चार्जर्स के गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके थे।

इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने नाबाद 73 रन बनाए थे जबकि डेनियल हैरिस ने 47 बनाए। वहीं कैमरन व्हाइट ने 45 रनों का योगदान दिया था। चार्जर्स की ओर से इस मुकाबले में लेग स्पिनर अमित मिश्रा दो विकेट झटकने में कामयाब हुए थे।

तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तीन ओवर में 30 रन लुटाए थे और उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। ऐसे में चार्जर्स को यदि यह मुकाबला जीतना है तो उसे बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी सुधार की जरूरत है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°