छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
डेयरडेविल्स के सामने होगी नाइटराइडर्स
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-05-12 11:44 AM
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के अंतर्गत सोमवार को खेले जाने वाले 51वें लीग मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।
दोनों टीमों इस समय विजय रथ पर सवार हैं। डेयरडेविल्स इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान और मजबूत करना चाहेगी वहीं नाइटराइडर्स की कोशिश उसे शीर्ष स्थान से धकेलने की होगी।
दोनों टीमें मौजूदा संस्करण में एक बार आमने-सामने हो चुकी हैं। पांच अप्रैल को खेले गए मुकाबले में डेयरडेविल्स ने नाइटराइडर्स को उसी के घर में उसे आठ विकेट से पराजित किया था। इस प्रकार अब नाटराइडर्स टीम, डेयरडेविल्स को उसी के घर में हराकर पिछले हार के बदले को चुकता करना भी चाहेगी।
डेयरडेविल्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिनमें से उसे आठ में जीत जबकि दो मैचों में हार मिली है। 16 अंकों के साथ डेयरडेविल्स अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।
नाइटराइडर्स ने 11 मैचों में से सात में जीत दर्ज किए हैं जबकि तीन मैचों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है वहीं एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। 15 अंकों के साथ नाइटराइडर्स तालिका में दूसरे स्थान पर है।
डेयरडेविल्स ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से पराजित किया था। कप्तान वीरेंद्र सहवाग इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और मौजूदा संस्करण में वह लगातार पांच अर्धशतक लगा चुके हैं।
सहवाग ने रॉयल्स के खिलाफ 38 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए थे। माहेला जयवर्धन, रॉस टेलर और योगेश नागर मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगे।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
