सोमवार, 20 मई, 2013 | 18:00 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
डिविलियर्स है तो कुछ भी संभव है: कोहली
बेंगलूर, एजेंसी
First Published:07-05-12 11:42 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में डेक्कन चार्जर्स पर पांच विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद कहा कि अगर आपके पास एबी डिविलियर्स है तो कुछ भी संभव है।
    
बेंगलूर ने 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डिविलियर्स की 17 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन की पारी से डेक्कन चार्जर्स को पांच विकेट से शिकस्त दी। तिलकरत्ने दिलशान ने 71 रन की पारी खेलकर अच्छी शुरुआत कराई थी।
    
कोहली ने मैच के बाद कहा कि हमारे लिये यह जीत अत्यावश्यक थी। उन्होंने मध्य के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन जब आपके पास डिविलियर्स हो तो कुछ भी हो सकता है। मैंने अभी तक मैचों के जितने अंत देखे हैं, उसमें यह अंत सर्वश्रेष्ठ था। उम्मीद है कि हम इस लय को जारी रखेंगे और प्ले ऑफ में जगह बनायेंगे।
    
मैन आफ द मैच डिविलियर्स ने कहा कि हमें इस जीत की जरूरत थी। कमेंटेटर से हमारे देश में चैरीटी शुरुआत के बारे में बात हुई थी, जिसने आज रात मुझे प्रेरित किया। मैं स्टेन का सामना करते हुए थोड़ा डरा हुआ था, मैं उसे अच्छी तरह जानता हूं। ऐसा हर रोज नहीं होता।
   
दक्षिण अफ्रीकी डिविलियर्स ने हमवतन स्टेन के ओवर में 23 रन बटोरे थे। डेक्कन चार्जर्स के कप्तान कुमार संगकारा इस हार से काफी निराश थे जबकि उन्होंने दो विकेट पर 181 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।
    
संगकारा ने कहा कि हमने अच्छा स्कोर बनाया था। लेकिन अच्छी यार्कर गेंद नहीं फेंक सके। हमें अच्छी गेंद फेंकनी चाहिए थे और एबी डिविलियर्स के लिये परेशानी खड़ी करनी चाहिए थी जिसने अविश्वसनीय बल्लेबाजी की।
    
उन्होंने कहा कि जब आपके गेंदबाज पिट रहे हो तो आप सिर्फ उन पर अच्छा करने का भरोसा कर सकते हैं। स्टेन ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन आज उसने एक खराब ओवर फेंका।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°