मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
दिलशान व डिविलियर्स ने दिलाई बेंगलूर को जीत
बेंगलूर, एजेंसी
First Published:06-05-12 10:37 PM
Last Updated:06-05-12 11:56 PM
ओपनर तिलकरत्ने दिलशान (71) की शानदार शुरुआत के बाद अंत में एबी डिविलियर्स की 17 गेंद में 47 रन की विस्फोटक पारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में डेक्कन चार्जर्स को सात गेंद रहते पांच विकेट से शिकस्त दी।
डेक्कन चार्जर्स ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 73 रन), डेनियल हैरिस (47 रन) और कैमरन वाइट (45 रन) की पारियों से डेक्कन चार्जर्स ने दो विकेट पर 181 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने दिलशान (65) और क्रिस गेल (26) के बीच 91 रन की साझेदारी से अच्छी शुरूआत की और अंत में डिविलियर्स की पांच चौके और तीन छक्के जड़ित नाबाद 47 रन की पारी से 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाकर पांचवीं जीत दर्ज की।
बेंगलूर 11 मैच में 11 अंक लेकर सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गयी जबकि डेक्कन चार्जर्स इतने मैचों में दो जीत और आठ हार से पांच अंक से अंतिम स्थान पर बनी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को 15 ओवर बाद 30 गेंद में जीत के लिये 69 रन चाहिए थे। टीम के लिए 16वां, 17वां, 18वां और 19वां ओवर काफी अहम रहा, जिसमें क्रमश: 17, 13, 23 और 19 रन बने।
बेंगलूर के लिए दिलशान और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज गेल ने अच्छी शुरूआत की जिन्होंने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 91 रन जोड़े। चार्जर्स के गेंदबाज आनंद राजन ने गेल को बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलायी, जिन्होंने 22 गेंद में एक चौके और दो छक्के जमाए। इससे पहले बेंगलूर के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर डेक्कन चार्जर्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। जिसके बाद पारी का आगाज करने वाले धवन ने 52 गेंद का सामना करते हुए अपनी अर्धशतकीय पारी में 10 चौके और एक छक्का जमाया। धवन ने पहले विकेट के लिए डेनियल हैरिस (47 रन, 41 गेंद में दो चौके और चार छक्के) के साथ 86 रन की साझेदारी निभाकर डेक्कन चार्जर्स को बेहतरीन शुरुआत कराई। इसके बाद उन्होंने कैमरन वाइट (45 रन, 24 गेंद में दो चौके और तीन छक्के) के साथ 44 गेंद में 82 रन की भागीदारी कर टीम को यह विशाल स्कोर बनाने में मदद की।
धवन ने इस आक्रामक बल्लेबाजी की शुरुआत पहले ही ओवर में दो चौके जमाकर शुरू कर दी थी। दूसरे छोर पर हैरिस ने भी उनसे प्रेरित होकर अपनी 41 गेंद की पारी में दो चौके और चार छक्के जड़े, लेकिन हैरिस 12वें ओवर में रन लेने की गफलत में रन आउट हो गए और अपने अर्धशतक से महज तीन रन से चूक गए। आस्ट्रेलियाई वाइट ने जे सैयद मोहम्मद की गेंद पर डीप मिडविकेट में गगनचुंबी छक्का जड़कर 13.3 ओवर में टीम को 100 रन पूरे कराए। धवन ने भी इसी लय को जारी रखते हुए प्रशांत परमेश्वरन के 15वें ओवर में लगातार दो चौके जमाए और अपना अर्धशतक पूरा किया।
बेंगलूर ने डेक्कन चार्जर्स के बल्लेबाजों को रोकने के लिए सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन श्रीलंकाई स्पिन जादूगर मुथैया मुरलीधरन को छोड़कर कोई भी रन गति पर लगाम नहीं कस सका। मुरलीधरन ने हालांकि अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वह टीम को विकेट नहीं दिला सके। वाइट ने 17वें ओवर में अभिमन्यु मिथुन की गेंदों पर एक छक्का और लगातार दो चौके लगाकर 16 रन जुटाए।
धवन ने अगले ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर डेक्कन चार्जर्स को 150 रन पूरे करने में मदद की। वाइट ने जहीर खान के 19वें ओवर में एक छक्का जड़ा लेकिन अंतिम ओवर की पहली गेंद पर शॉट जमाने के प्रयास में वह परमेश्वरन की गेंद पर उन्हीं को कैच देकर आउट हो गए। हालांकि इससे टीम पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि कप्तान कुमार संगकारा (नाबाद 10) ने एक चौका और अंतिम गेंद पर छक्का लगाया।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल