गुरुवार, 23 मई, 2013 | 19:26 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
पाकिस्तान के अंपायर असद राउफ इंग्लैंड में आईसीसी चैम्पियन्स ट्राफी से हटाए गए।
 
काउंटी क्रिकेट : ग्लेमोर्गन से जुड़े मार्श
लंदन, एजेंसी
First Published:06-05-12 02:02 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब ग्लेमोर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श को अपने साथ जोड़ लिया है।

मार्श इस वर्ष फ्रेंड्स लाइफ ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता में ग्लेमोर्गन के लिए खेलेंगे। ग्लेमोर्गन टीम में मार्श दूसरे विदेशी खिलाड़ी होंगे। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ पहले ही ग्लेमोर्गन से जुड़ चुके हैं।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने मार्श के हवाले से लिखा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश ट्वेंटी-20 लीग में खेलने का अनुभव ग्लेमोर्गन के लिए खेलने में काम आएगा।

उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय मार्श ने घरेलू ट्वेंटी-20 क्रिकेट में अब तक 2,563 रन बनाए हैं और वह इस समय भारत में जारी आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की ओर से खेल रहे हैं।

मार्श ने कहा कि इससे पहले मैं नॉर्थ के साथ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में खेल चुका हूं, इसलिए हम दोनों का दोबारा एक टीम में होना शानदार है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°