बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'

श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
हमें हल्के में नहीं लिया जा सकता: द्रविड़
मोहाली, एजेंसी
First Published:06-05-12 01:23 PM
किंग्स इलेवन पंजाब को 43 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग में जीत की राह पर लौटने वाले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि विरोधी टीमें अगर मौजूदा आईपीएल में उन्हें हल्के में लेती हैं तो बड़ी गलती करती हैं।
द्रविड़ ने शनिवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब को हराने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुझे लगता है कि इस प्रतियोगिता में हमने दिखाया है कि हमारी टीम ऐसी है जिसे गंभीरता से लेना होगा। लोगों ने हालांकि इस बार हमसे काफी उम्मीद नहीं जताई थी।
राजस्थान की टीम फिलहाल 11 मैचों में 10 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है लेकिन द्रविड़ को पूरी आशा है कि उनकी टीम प्ले ऑफ में जगह बना पाएगी।
उन्होंने कहा कि हमें अधिकांश मैचों में कमजोर माना जा रहा था लेकिन हमें ऐसा होना पसंद है। हमने अच्छा क्रिकेट खेला और हम प्रतियोगिता में यह दिखा चुके हैं, सिवाय जयपुर में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पिछले मैच के अलावा।
द्रविड़ ने कहा कि प्रत्येक मैच में हम प्रतिस्पर्धी थे और हमने अंत तक संघर्ष किया। अभी पांच मैच बचे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि हम अच्छा प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। किंग्स इलेवन के खिलाफ जीत रॉयल्स के लिए मनोबल बढ़ाने का काम करेगी क्योंकि इस मैच से पहले जयपुर की टीम को लगातार चार शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
द्रविड़ ने कहा कि हमें पता था कि अगर हम यह मैच हार जाएंगे तो अपनी राह को मुश्किल कर देंगे। इसलिए मैच जीतना और अंक तालिका के बीच में पहुंचना अच्छा रहा। लेकिन अब से राह मुश्किल होगी। काफी बड़ी टीमें मौजूद हैं जिसमें हमारे से बड़े नाम हैं लेकिन हम टूर्नामेंट के उस चरण में हैं अब हम अपने मौके लिए संघर्ष कर सकते हैं।
रॉयल्स के कप्तान ने कहा कि शॉन टैट और शेन वॉटसन के अंतिम एकादश में शामिल होने से उन्हें गेंदबाजी आक्रमण में जरूरी संतुलन मिला है। उन्होंने कहा कि केविन कूपर की चोट ने अंतिम एकादश में टैट के लिए जगह बना दी।

00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
एक ही मैच पे क्यों इतना इताबले हो रहे हो सर आभी खलो बहुत खेलना है आपको
By BARUN MISHRA (6th-May-2012 06:32:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल