गुरुवार, 23 मई, 2013 | 13:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
राजस्थान रॉयल्स ने हार का सिलसिला तोड़ा
मोहाली, एजेंसी
First Published:05-05-12 10:40 PM
Last Updated:05-05-12 11:53 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
राजस्थान रॉयल्स ने शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद कसी गेंदबाजी से इंडियन प्रीमियर लीग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को उसके ही मैदान पर 43 रन से शिकस्त देकर लगातार चार मैचों में हार के सिलसिले को तोड़ दिया।
 
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ 46 रन (39 गेंद में आठ चौके) बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि शेन वाटसन (17 गेंद में चार चौके और दो छक्के से 36 रन), अशोक मनेरिया (34 रन, 27 गेंद में एक चौका और दो छक्के) और ब्रैड हाज (36 रन, 23 गेंद में दो चौके और इतने ही छक्के) ने पीसीए स्टेडियम की पिच पर कुछ शानदार स्ट्रोक खेले जिससे टीम छह विकेट पर 177 रन बनाने में सफल रही।
 
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शीर्ष क्रम के ध्वस्त होने से आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज शान मार्श ने सर्वाधिक 34 रन (27 गेंद में पांच चौके और एक छक्का) बनाए।
 
राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में पांचवीं जीत से 10 अंक लेकर किंग्स इलेवन पंजाब को हटाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई। पंजाब इतने ही मैचों में छठी हार से 10 अंक से पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई।
 
राजस्थान रॉयल्स ने इस जीत से लगातार चार शिकस्त के सिलसिले को तोड़ते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखीं क्योंकि इस मैच में हार से उनके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो सकते थे।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की ओर से फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे (5) को छोड़कर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने काफी रन बटोरे जिससे 10 ओवर बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 94 रन था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन अंत में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने वापसी की जिससे टीम ज्यादा रन नहीं जुटा सकी।
 
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रेयान हैरिस ने 34 रन देकर चार विकेट झटके जबकि लेग स्पिनर पीयूष चावला ने 38 रन गंवाकर दो विकेट प्राप्त किए। किंग्स इलेवन के अन्य गेंदबाजों ने शुरू में रन गंवाए लेकिन उन्होंने पारी के दूसरे हिस्से में वापसी की।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों में वाटसन सबसे आक्रामक रहे, जिन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े जबकि द्रविड़ एक छोर पर डटे रहे और 14वें ओवर में आउट हुए।

वाटसन के आठवें ओवर में आउट होने के बाद मनेरिया ने इसी लय को जारी रखते हुए कुछ बेहतरीन शाट जमाए। वाटसन और द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 69 रन की भागीदारी निभाई। मनेरिया भाग्यशाली रहे, जब मंदीप सिंह ने सीमारेखा के करीब उनका मैच छोड़ दिया। वह चावला की गेंद पर 16वें ओवर में आउट हुए।
 
हॉज ने कुछ बड़े शॉट जमाए और स्कोर 175 रन तक पहुंचाया। उन्होंने हैरिस और अजहर महमूद पर एक एक छक्का जड़ा। हैरिस ने अंतिम ओवर में हाज का विकट हासिल किया।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°