पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
टी20 में ओपनिंग करके खुश हूं :जयवर्धने
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-04-12 01:37 PM
दिल्ली डेयरडेविल्स के धाकड़ बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने कहा है कि वह टी20 क्रिकेट में ओपनिंग करके काफी खुश हैं क्योकि इससे उन्हें अपने बड़े शॉट्स लगाने और लंबी पारी खेलने का मौका मिलता है।
मुंबई के खिलाफ मैच जीतने के बाद जयवर्धने ने कहा कि पारी की शुरूआत में मैदान पर उतरने से मुझे बढ़िया शॉट्स लगाने का मौका मिलता है और इसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। फिरोजशाह कोटला मैदान पर शुक्रवार को जयवर्धने ने शानदार आठ छक्कों की बदौलत 42 गेंदों में 55 रन की अहम पारी खेली थी। जयवर्धने ने कहा कि मैं टीम की इस जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों को देना चाहता हूं।
दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के शामिल होने के बाद बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछे जाने पर श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कहा कि यह टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा सिरदर्द होगा कि बल्लेबाजी क्रम में किस खिलाड़ी को कौन से क्रम पर उतारा जाए।
दिल्ली ने मुंबई इंडियन्स के सामने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 207 रनों की पारी खेली थी। यह स्कोर आईपीएल पांच का अब तक दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है जिसके सामने विपक्षी टीम आसानी से धाराशाही हो गई।
जयवर्धने ने कहा कि हम सभी खिलाड़ियों में बढ़िया तालमेल है। हम अच्छे खिलाड़ियों के एक समूह की तरह खेलते हैं। मैदान पर वीरेंद्र सहवाग, रॉस टेलर, केविन पीटरसन सभी एक साथ मिलकर एक दूसरे को सहयोग करते हैं।
मुंबई के श्रीलंकाई गेंदबाज लसित मलिंगा की प्रशंसा करते हुए जयवर्धने ने कहा कि मलिंगा की गेंदों का सामना करना काफी मुश्किल होता है और इस मैच में भी उन्होंने अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन किया।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल