शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
अपने और टीम के लिए अच्छा खेलूंगा :भज्जी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-04-12 12:36 PM
मुंबई इंडियन्स को दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों मिली 37 रनों की शिकस्त की पूरी जिम्मेदारी कप्तान हरभजन सिंह ने अपने सिर लेते हुए कहा है कि निजी और टीम के हित के लिए उन्हें अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करने की जरूरत है।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हुए दिल्ली ओर मुंबई के बीच कड़े मुकाबले में दिल्ली के बल्लेबाजों ने हरभजन के चार ओवरों में 42 रन बटोरे। इस मुकाबले में दिल्ली ने बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने आईपीएल पांच में 207 का अब तक का दूसरा सबसे बडा स्कोर रखा। विपक्षी टीम पहाड़ जैसे इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई और 37 रन से पिछड़ गई।
हार से निराश कप्तान हरभजन सिंह ने मैच के बाद कहा कि मुझे अपने और अपनी टीम के हित के लिए खुद के प्रदर्शन में काफी सुधार करने की जरूरत है। मैं पिछले दो तीन मैचों से अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहा हूं और इससे विपक्षी टीम को रन बनाने का मौका मिल जाता है।
ऑफ स्पिनर ने कहा कि वैसे तो इस दौर से हर किसी को गुजरना पड़ता है लेकिन यह कोई सफाई नहीं है। वह इस मैच में बढ़िया गेंदबाजी कर सकते थे। उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत करूंगा और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा जैसा मैं पहले किया करता था। मुझे लगता है कि मेरे अंदर अब भी काफी क्रिकेट बाकी है।
निराशा भरे स्वर में हरभजन ने कहा कि जिस तरह से अच्छे दिन हमेशा नहीं रहते बुरे दिन भी नहीं रहेंगे और मुझे यकीन है कि हमारा अच्छा समय जल्द ही आएगा। टी20 क्रिकेट में खिलाड़ियों का काम होता है रन बनाना लेकिन मेरा काम है विकेट लेना और मैं अपने इस काम को बाखूबी करने का प्रयास करूंगा।
हरभजन ने इतने अहम मुकाबले में गैर अनुभवी राहुल शुक्ला को ओवर दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमनें अच्छी गेंदबाजी नहीं की और दिल्ली की बल्लेबाली कमाल की थी। हम लगातार मैच खेल रहे मुनाफ पटेल को आराम देकर राहुल को खेलाना चाहते थे क्योंकि जब आपके पास टीम में युवा खिलाड़ी होते हैं तो आपकों उन्हें भी मौका देना होता है ताकि पता चल सके कि वह कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं।
कीरोन पोलार्ड को मैदान पर लगी चोट के बारे में कप्तान ने कहा कि फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन हम उम्मीद करेंगे कि वह जल्द टीम में वापसी करें। दिल्ली डेयरडेविल्स की प्रशंसा करते हुए ऑफ स्पिनर ने कहा कि यह लीग की सबसे मजबूत टीम हैं। दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम कमाल का है और उनके गेंदबाज भी काफी आक्रामक हैं। हालांकि उन्होंनें साथ ही कहा कि आईपीएल जैसे खेल में आप किसी भी टीम को शिकस्त दे सकते हैं।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हुए दिल्ली ओर मुंबई के बीच कड़े मुकाबले में दिल्ली के बल्लेबाजों ने हरभजन के चार ओवरों में 42 रन बटोरे। इस मुकाबले में दिल्ली ने बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने आईपीएल पांच में 207 का अब तक का दूसरा सबसे बडा स्कोर रखा। विपक्षी टीम पहाड़ जैसे इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई और 37 रन से पिछड़ गई।
हार से निराश कप्तान हरभजन सिंह ने मैच के बाद कहा कि मुझे अपने और अपनी टीम के हित के लिए खुद के प्रदर्शन में काफी सुधार करने की जरूरत है। मैं पिछले दो तीन मैचों से अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहा हूं और इससे विपक्षी टीम को रन बनाने का मौका मिल जाता है।
ऑफ स्पिनर ने कहा कि वैसे तो इस दौर से हर किसी को गुजरना पड़ता है लेकिन यह कोई सफाई नहीं है। वह इस मैच में बढ़िया गेंदबाजी कर सकते थे। उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत करूंगा और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा जैसा मैं पहले किया करता था। मुझे लगता है कि मेरे अंदर अब भी काफी क्रिकेट बाकी है।
निराशा भरे स्वर में हरभजन ने कहा कि जिस तरह से अच्छे दिन हमेशा नहीं रहते बुरे दिन भी नहीं रहेंगे और मुझे यकीन है कि हमारा अच्छा समय जल्द ही आएगा। टी20 क्रिकेट में खिलाड़ियों का काम होता है रन बनाना लेकिन मेरा काम है विकेट लेना और मैं अपने इस काम को बाखूबी करने का प्रयास करूंगा।
कीरोन पोलार्ड को मैदान पर लगी चोट के बारे में कप्तान ने कहा कि फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन हम उम्मीद करेंगे कि वह जल्द टीम में वापसी करें। दिल्ली डेयरडेविल्स की प्रशंसा करते हुए ऑफ स्पिनर ने कहा कि यह लीग की सबसे मजबूत टीम हैं। दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम कमाल का है और उनके गेंदबाज भी काफी आक्रामक हैं। हालांकि उन्होंनें साथ ही कहा कि आईपीएल जैसे खेल में आप किसी भी टीम को शिकस्त दे सकते हैं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल