मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
वीरू के तूफान में उडे़ मुंबई इंडियंस
नई दिल्ली. एजेंसी
First Published:28-04-12 12:18 AM
Last Updated:28-04-12 12:22 AM
कप्तान वीरेन्द्र सहवाग (73), माहेला जयवर्धने (55) और केविन पीटरसन (नाबाद 50) के
तूफानी प्रहारों से दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में 37 रन से पीटकर आईपीएल-5 में अपना चोटी का स्थान बरकरार रखा।
सहवाग ने 39 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन, माहेला ने 42 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 55 रन, पीटरसन ने 26 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन ठोककर दिल्ली को पांच विकेट पर 207 रन के टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बडे़ स्कोर पर पहुंचा दिया।
इस पहाड़ जैसे स्कोर के जवाब में मुंबई की बल्लेबाजी अपने शुरुआती तीन विकेट मात्र 19 रन पर गंवाने के बाद दम तोड़ गई। हालांकि अंबाटी रायुडू ने 62 और दिनेश कार्तिक ने 40 रन बनाए लेकिन मुंबई का संघर्ष नौ विकेट पर 170 रन पर थम गया। इरफान पठान ने 46 रन पर दो विकेट और शाहबाज नदीम ने 35 रन पर दो विकेट लिया।
दिल्ली ने इस तरह आठ मैचों में अपनी छठी जीत हासिल कर ली। दिल्ली 12 अंकों के साथ चोटी पर बरकरार है जबकि मुंबई को आठ मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने इस तरह मुंबई को उसके मैदान में और फिर अपने मैदान में करारी शिकस्त का स्वाद चखा दिया।
मुंबई की लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत काफी खौफनाक रही। एडन ब्लिजार्ड तीसरी गेंद पर इरफान पठान का शिकार बन गए। राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए सचिन तेंदुलकर इसका जश्न भी नहीं बना पाए और मात्र सात रन बनाकर मोर्न मोर्कल की गेंद पर केविन पीटरसन को कैच थमा बैठे। पठान ने रोहित शर्मा (12) को आउट कर अपना दूसरा विकेट झटक लिया।
कार्तिक और रायुडू ने चौथे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर मुंबई के लिए कुछ उम्मीदें जगाईं लेकिन अजित आगरकर ने अपनी वापसी को सार्थक साबित करते हुए कार्तिक को बोल्ड कर दिया। कार्तिक ने 28 गेंदों पर 40 रन की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। कुछ देर बाद रायुडू शाहबाज नदीम का शिकार बन गए। रायुडू ने 39 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन ठोके।
कीरोन पोलार्ड एक चौका और एक छक्का उड़ाने के बाद 16 रन बनाकर आउट हो गए। रोबिन पीटरसन दो रन बनाकर रन आउट हुए। हरभजन 15 और लसित मलिंगा 11 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। मोर्न मोर्कल ने 21 रन पर एक विकेट और अजित आगरकर ने 32 रन पर एक विकेट लिया।
इससे पहले सहवाग तूफानी पारी खेलकर मैच के 16वें ओवर में आउट हुए लेकिन तब तक वह टीम को विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर कर चुके थे। पीटरसन ने फिर अंतिम ओवरों में 26 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन ठोककर दिल्ली को आईपीएल-पांच में दूसरे सबसे बडे़ स्कोर पर पहुंचा दिया।
टूर्नामेंट के इस संस्करण में अब तक सर्वाधिक स्कोर का रिकार्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम है जिसने रायल चैलेंजर्स के खिलाफ 208 रन बनाए थे। खचाखच भरे कोटला स्टेडियम में मुंबई के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दिल्ली ने इस मैच में एक परिवर्तन करते हुए लेफ्ट आर्म स्पिनर पवन नेगी की जगह तेज गेंदबाज अजित आगरकर को वापस अंतिम एकादश में शमिल किया।
मुंबई ने अपने चोटिल कीवी बल्लेबाज जेम्स फ्रैंकलिन के स्थान पर एडन ब्लिजार्ड और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज क्लाएंट मैकाय के स्थान पर श्रीलंका के लसित मलिंगा को उतारा। मलिंगा ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ओवर में मात्र एक रन दिया लेकिन उनके अगले ओवर में माहेला जयवर्धने तीन चौके उड़ाते हुए 15 रन जुटाए।
सहवाग ने आर पी सिंह के एक ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर 14 रन जोडे़। दिल्ली के ओपनरों ने पहले छह ओवर में 54 रन ठोके। इसके बाद भी सहवाग और माहेला ने मुंबई के गेंदबाजों का कत्लेआम जारी रखा। हालांकि इस दौरान किस्मत ने भी उनका पूरा साथ दिया। सहवाग जब 40 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने स्पिनर रोबिन पीटरसन की गेंद पर स्टंपिंग का आसान मौका गंवा दिया। पहले दस ओवर में दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 88 रन बनाए।
सहवाग ने पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। सहवाग ने फिर कीरोन पोलार्ड को निशाना बनाते हुए उनके एक ओवर में दो चौके और दो छक्के ठोकते हुए 23 रन जोडे़। माहेला ने भी उनका भरपूर साथ देते हुए 39 गेंदों में सात चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन पीटरसन की गेंद पर रिवर्स शॉट मारने के चक्कर में रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।
इसके कुछ देर बाद वीरू भी पीटरसन की गेंद पर आर पी सिंह के हाथों लपके गए। इरफान पठान खाता भी नहीं खोल सके लेकिन पीटरसन और टेलर ने फिर ताबड़तोड़ रन जुटाए। पीटरसन ने 18वें ओवर में रोबिन पीटरसन की गेंदों पर दो छक्के और दो चौके ठोकते हुए 20 रन जोडे़। टेलर सात गेंदों में दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। मलिंगा ने फिर अगली ही गेंद पर योगेश नागर को भी पगबाधा कर दिया।
मुंबई की ओर से रोबिन पीटरसन ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मलिंगा ने 31 रन देकर दो विकेट लिए। पोलार्ड ने केवल एक ओवर में 23 रन लुटाए।
तूफानी प्रहारों से दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में 37 रन से पीटकर आईपीएल-5 में अपना चोटी का स्थान बरकरार रखा।
40

आईपीएल-5 | डेयरडेविल्स| मुंबई इंडियंस| वीरू |
अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
