सोमवार, 20 मई, 2013 | 03:44 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
इंग्लैंड दौरे तक फिट हो जाऊंगा : स्मिथ
जोहांसबर्ग, एजेंसी
First Published:26-04-12 03:22 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रेम स्मिथ को विश्वास है कि वह इन गर्मियों में इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। स्मिथ ने हाल में टखने की सर्जरी कराई है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने बयान जारी कर जुलाई-अगस्त में खेली जाने वाली इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में स्मिथ के खेलने की उम्मीद जताई है।

वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट् डॉट कॉम' ने स्मिथ के हवाले से लिखा है कि दक्षिण अफ्रीका के लिए इंग्लैंड दौरा महत्वपूर्ण है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि इस दौरे तक मैं सौ फीसदी फिट हो जाऊंगा और टीम का नेतृत्व करने में सक्षम हो जाऊंगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधक मोहम्मद मूसाजी के मुताबिक, ''स्मिथ सर्जरी प्रक्रिया से अच्छी तरह उबर रहे हैं और उन्होंने इस सप्ताह से रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिस प्रकार उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है हम उससे खुश हैं। उनका लक्ष्य इंग्लैंड दौरे तक फिट होना है।'' उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°